लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की जिंदगी पर आएगी किताब, खुलेंगे 'हवा हवाई' की जिंदगी के पन्ने

By भाषा | Updated: August 13, 2019 14:22 IST

भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की जिंदगी पर पेंगुइन हाउस इंडिया किताब प्रकाशित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘श्रीदेवी : गर्ल वुमन सुपरस्टार’’ शीर्षक से आने वाली इस किताब को लेखक-पटकथा लेखक सत्यार्थ नायक ने लिखा है दिवंगत अभिनेत्री के पति बोनी कपूर ने इसपर अपनी सहमति दी है।

भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की जिंदगी पर पेंगुइन हाउस इंडिया किताब प्रकाशित करेगा। यह घोषणा पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर की। ‘‘श्रीदेवी : गर्ल वुमन सुपरस्टार’’ शीर्षक से आने वाली इस किताब को लेखक-पटकथा लेखक सत्यार्थ नायक ने लिखा है और दिवंगत अभिनेत्री के पति बोनी कपूर ने इसपर अपनी सहमति दी है।

पेंगुइन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, किताब में श्रीदेवी के जीवन और उनसे जुड़ी यादों को संजोया गया है, जिन्होंने यह धारणा बदल दी कि पुरुष प्रधान फिल्म उद्योग में एक महिला कैसे स्टार बन सकती है । किताब अक्टूबर 2019 में पेंगुइन रैंडम हाउस के ईबरी प्रेस के अंतर्गत प्रकाशित की जाएगी।

अभी यह ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। सत्यार्थ ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं हमेशा से श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और इस किताब ने मुझे भारत में फिल्मी परदे की एक प्रतिभावान कलाकार की यात्रा का वृतांत लिखने का मौका दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए कई फिल्मी हस्तियों के साथ बातचीत करना काफी अद्भुत रहा, जिन्होंने वर्षों तक उनके साथ काम किया और उन्होंने उनसे जुड़ी अपनी यादों और कहानियों को साझा किया। यह किताब एक बाल कलाकार से लेकर भारत की पहली महिला सुपरस्टार बनने तक के श्रीदेवी के सफर को दर्शाती है।’’ गौरतलब है कि श्रीदेवी का फरवरी 2018 में 54 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया था। भाषा कृष्ण धीरज मनीषा मनीषा

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?