मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरों पर पिता बोनी कपूर ने दिया ये रिएक्शन, कह डाली ये बात

By मेघना वर्मा | Published: March 29, 2019 11:58 AM2019-03-29T11:58:30+5:302019-03-29T11:58:30+5:30

मलाइका अरोड़ा ने 18 साल बाद अरबाज खान से तलाक ले लिया है। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है।

Boney Kapoor reacts to news of son Arjun Kapoor's wedding to Malaika Arora | मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरों पर पिता बोनी कपूर ने दिया ये रिएक्शन, कह डाली ये बात

मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरों पर पिता बोनी कपूर ने दिया ये रिएक्शन, कह डाली ये बात

अक्सर अपने लिंकअपन के लिए मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली हुस्न की मल्लिका मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें इन दिनों काफी चर्चा में थी। बताया ये भी जा रहा था कि आने वाली 19 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। एक साथ डिनर और लंच पर जाना एक साथ पब्लिक इंवेट अटेंड करना ये सभी कहीं ना कहीं हिंट थे कि कपल जल्द ही एक-दूसरे से जन्मों-जन्म के रिश्ते यानी शादी के बंधन में बंध जाएगा। वहीं इन सभी खबरों पर फिल्म प्रड्यूसर और अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

मीडिया हाउस अमर उजाला से बात करते हुए बोनी कपूर ने ये बयान दिया है कि ये सभी खबरें सिर्फ अफवाहें हैं। इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। बोनी की इस बात से ये तो क्लीयर हो गया कि अभी मलाइका और अर्जुन की शादी की शहनाइयों में देर हैं। वहीं हाल ही में मलाइका से भी इस स्यूमर्स के बारे में पूछा गया ता उन्होंने कहा कि ये सब सिर्फ मीडिया की गढ़ी बातें हैं इनमें कोई सच्चाई नहीं।

कई सालों से कर रहे हैं डेट

अर्जुन और मलाइका के लिंकअप की खबरें नई नहीं हैं। बल्कि दोनों एक-दूसरे को सालों पहले से डेट कर रहे हैं। किसी भी इवेंट में इन दोनों को अक्सर साथ आते और जाते देखा जाता है। खबर तो यहां तक है कि बीते साल अक्टूबर में दोनों ने इटली में गुपचुप तरीके से इंगेजमेंट भी कर ली है।

18 साल बाद अरबाज से लिया तलाक

मलाइका अरोड़ा ने 18 साल बाद अरबाज खान से तलाक ले लिया है। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि बोनी कपूर ने इन दोनों के ही रिश्ते को अभी तक स्वीकार नहीं किया है। वहीं बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की बात करें तो वो जल्द ही तख्त और एक बायोपिक में दिखाई देंगी। 

Web Title: Boney Kapoor reacts to news of son Arjun Kapoor's wedding to Malaika Arora

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे