लाइव न्यूज़ :

कंगना के पक्ष में बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, BMC की तोड़फोड़ पर लगाई रोक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 9, 2020 14:10 IST

कंगना ने BMC की कार्रवाई को लेकर कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक इमारत (ऑफिस) नहीं, राम मंदिर है, आज वहां बाबर आया है। वहीं, अब हाईकोर्ट ने कंगना के पक्ष में फैसला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के मुंबई के ऑफिस में बीएमसी ने तोड़फोड़ कीकंगना ने हाईकोर्ट ने याचिका दायर की थी

मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (POK) से करने के पर जारी विवाद के बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बांद्रा स्थित ऑफिस पर तोड़फोड़ की। कंगना आज मुंबई पहुंच रही हैं, लेकिन उससे पहले ही ऑफिस में तोड़फोड़ की है। इस मामले में कंगना की तरफ से बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर किया गया है, जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

कंगना की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस की संपत्ति पर BMC की तोड़फोड़ पर रोक लगा दी हैं।  कोर्ट ने नागरिक निकाय ने अभिनेता की याचिका पर जवाब दिया है।

भले की कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी हो लेकिन फिर भी इससे पहले ही बीएमसी एक्ट्रेस के ऑफिस में अंदर तक काफी ज्यादा तोड़फोड़ कर चुकी है कंगना आज मुंबई पहुंचने वाली हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कंगना ने BMC की कार्रवाई को लेकर कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक इमारत (ऑफिस) नहीं, राम मंदिर है, आज वहां बाबर आया है। अभिनेत्री ने ट्वीट कर कहा कि मणिकर्णिका फिल्म्ज में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम।

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मुंबई पुलिस पर टिप्पणी करने को लेकर कंगना की शिवसेना से तीखी जुबानी जंग चल रही है। कंगना ने मुंबई की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तुलना की थी, जिसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने अभिनेत्री से कथित रूप से शहर नहीं लौटने तक को कहा था। 

टॅग्स :कंगना रनौतबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतबृहन्मुंबई महानगर पालिकाः मुंबई में तावड़े-नागपुर में ठाकरे, संदेश साफ

भारतVIDEO: मुंबई में भारत की पहली मेलोडी रोड शुरू, जब रोड पर चलेंगे तो बजेगा गाना, यकीन नहीं, तो देखें यहां

भारतबीएमसी 2026ः नई मेयर रितु तावड़े और संजय घाडी होंगे उपमहापौर, भाजपा-शिवसेना ने की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास