लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: ड्रग्स डीलर के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती, शारदा सिन्हा के निधन की उड़ी अफवाह-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 26, 2020 11:28 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगीसचिन पर फिल्म की कहानी दूसरे को सुनाने का आरोप है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

सालों बाद एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- 'सांवली' और 'लंबी-चौड़ी' बोलकर मुझे फिल्मों से किया जाता था रिजेक्ट

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने कहा कि लोग उन्हें कहते थे कि वह बहुत सांवली और बहुत लंबी-चौड़ी हैं और इसके कारण वह सामान्य भारतीय लड़की जैसी नहीं दिखती हैं। समीरा ने इसके अलावा कई और बातों का जिक्र किया। समीरा ने बताया कि कैसे उनकी बॉडी और कलर को देखकर लोग उन पर बेवजह की टिप्पणिया किया करते थे। 

ड्रग्स डीलर के संपर्क में भी रिया चक्रवर्ती, व्हाट्सऐप पर भेजा गया मेसेज- चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदे डालो और उसे पीने दो...

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार सुशांत की मौत में नारकोटिक्स लिंक होने की बात कही जा रही है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सअप चैट सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि ये रीट्रीव चैट्स हैं जिन्‍हें रिया ने पहले डिलीट कर दिया था,रिया गौरव आर्या से बात कर रही हैं, जिसकी चैट सामने आई है। गौरव वही शख्‍स हैं जिनको आरोपी ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इस चैट में लिखा है, 'अगर हम हार्ड ड्रग्‍स की बात करें तो मैंने ज्‍यादा ड्रग्‍स का इस्‍तेमाल नहीं किया है।' इस मेसेज को रिया ने 8 मार्च 2017 को गौरव को भेजा।

अपनी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने ली थी आधी फीस, जानिए एक फिल्म के लिए करते थे कितना चार्ज

सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छे अभिनेता थे और अपनी हर फिल्म के लिए करीब 6 से 8 करोड़ रु.फीस चार्ज करते थे। लेकिन उन्होंने अपनी अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए केवल आधे पैसे लिए थे। उन्हें 3 करोड़ से कुछ ज्यादा ही रुपए मिले थे। दरअसल, सुशांत फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के अच्छे दोस्त थे। छाबड़ा ने ही सुशांत की पहली फिल्म की कास्टिंग की थी। 

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी को मिला लीगल नोटिस, जानिए क्या है कारण?

प्रोड्यूसर मारुत सिंह और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सचिन को लीगल नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि उन्होंने सचिन को फिल्म 'शशांक' के लिए साइन किया था। यह फिल्म सुशांत और बॉलीवुड नेपोटिजम पर बेस्ड थी। अब मारुत और सनोज का कहना है कि सचिन ने उनकी यह स्टोरी दूसरे प्रोड्यूसर को सुना दी है और उनकी फिल्म दूसरी जगह बनने लगी है।

लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन की उड़ी अफवाह, सांसद मनोज तिवारी ने बताई सच्चाई

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी ट्वीट करके गोकगायिका के निधन की खबर को अफवाह बताया है। मनोज ने ट्वीट करके लिखा है कि कुछ लोग प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन का झूठा समाचार चला रहे हैं,ऐसा अभी उनके पुत्र अंशुमान ने बताया।#शारदा जी ‘कोरोना positive’ ज़रूर हुई हैं पर बिल्कुल ठीक हैं उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है..

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीशारदा सिन्हादिल बेचारा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!