लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: जावेद अख्तर का ट्विटर पर छलका दर्द, दिशा पाटनी ने आदित्य ठाकरे को किया विश-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2020 17:31 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देएरिका फर्नांडिस ने कहा है कि उनको काम के पैसे नहीं मिले हैंरामायण की सीता ने सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

जब अनुराग कश्यप पहुंचे थे शाहरुख खान के घर, तो एक्टर ने खिलाया था ऑमलेट

शाहरुख अनुराग के सीनियर बताए जाते हैं। साथ ही एक भाई की तरह से हमेशा मदद के लिए आगे रहते थे। अनुराग का कहना है कि शाहरुख उनसे कहा करते थे कि अगर अनुराग उनके हिसाब से चलते रहे तो उनकी सारी प्रॉब्लम्स खत्म हो जाएंगी। अनुराग ने यह भी कहा कि वह शाहरुख को आखिरी सांस तक प्यार करेंगे।

अजान विवाद के बाद ट्विटर पर छलका जावेद अख्तर का दर्द, लिखा-मैं एक समान अवसरवादी नास्तिक हूं...

अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'हाल ही में जब मैंने लाउडस्पीकरों पर अज़ान को लेकर टिप्पणी करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही थी तो मुस्लिम समाज के बड़े लोगों ने मुझे शाप देना शुरू कर दिया और कहा कि मैं नरक में सबसे बुरे स्थान में जाऊंगा. दूसरी तरफ हिंदू बड़े लोग मुझे जेहादी और राष्ट्रद्रोही कहते हैं। मैं एक समान अवसरवादी नास्तिक हूं जो सभी तरह की आस्थाओं के खिलाफ है।

आदित्य ठाकरे को दिशा पाटनी ने किया बर्थडे विश, कभी दोनों के अफेयर की उड़ी थी अफवाह

आदित्य ठाकरे 30 साल के हो गए हैं। दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें विश करते हुए लिखा, 'आदित्य ठाकरे खुशियों से भरा जन्मदिन बीते, खुश रहे हैं और चमकते रहें। दिशा के विश वाले ट्वीट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और इतना ही नहीं उनके साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

रामायण की सीता दीपिका ने किया खुलासा- मैं, राम और लक्ष्मण पेड़ के नीचे कर रहे थे शूटिंग तभी आ गया विशाल सांप..

 

 सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'इस सीन के पीछे एक कहानी है। वो मैं आपको बताने जा रही हूं,हम लोग शूटिंग में व्यस्त थे, लाइनें याद कर रहे थे, यह दिन भी बाकी दिनों की तरह सामान्य था। सीन पूरा होने के बाद कैमरामैन अजित नायक हम तीनों के पास आए और बोले की यह जगह जल्दी खाली कर दो और पेड़ के नीचे मत खड़े हो। 

'कसौटी जिंदगी की' फेम प्रेरणा ने बयां किया अपना दर्द कहा, मुझे अभी तक काम के नहीं मिले पैसे

हाल ही में एरिका ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि  उनको अभी तक काम के पैसे नहीं मिले हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि  अगर आप देखें तो हर कोई शुरू में पैसों के लिए परेशान हो गया था। मुझे मेरे पैसे नहीं मिले थे इसलिए मैं दूसरों को पैसे नहीं दे पाई थी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपदीपिका चिखलियाजावेद अख्तरदिशा पाटनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!