लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: अभय ने रांझणा फिल्म पर लगाया यौन हिंसा का आरोप, कैलाश चाहते हैं पालघर हिंसा की हो CBI जांच-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 20, 2020 10:10 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देकैलाश सोशल मीडिया के जरिए समय समय पर अपनी बात रखते रहते हैंदीपिका और शाहरुख एक बार फिर से पर्दे पर नजर आ सकते हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

आज पूरे राजकीय सम्मान से होगा पंडित जसराज का अंतिम संस्कार, लाइव देख पाएंगे प्रसारण

आज (गुरुवार) पंडित जी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। खास बात है देशवासी दिग्गज के अंतिम संस्कार को लाइव देख पाएंगे। फेसबुक पर आर्ट एंड आर्टिस्ट्स और दुर्गा जसराज, सांरंग देव, मधुरा जसराज और पंडित जसराज फैंस के पेज पर ये लाइव प्रसारण दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा।

सुशांत केस की सीबीआई मंजूरी पर रील मां ने जताई खुशी, कहा-वह न्याय का हकदार है...

खबर के अनुसार एक्ट्रेस ऊषा नाडकर्णी ने कहा है कि  बहुत खुश हूं कि सीबीआई इस केस को देखेगी। लोगों ने इसके लिए काफी प्रार्थना की थी और उनकी प्रार्थना सुन ली गई। सच कहते हैं कि प्रार्थना में काफी ताकत होती है। सुशांत की मौत के बाद, जो कुछ भी हुआ है वह व्यथित करने वाला है। 

इस खास फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने को तैयार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी, यहां जानिए डिटेल्स

 उम्मीद है कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में भी दीपिका ही शाहरुख की नायिका होंगी.सूत्रों का कहना है कि चूंकि यशराज फिल्म्स इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं दे रहा है, इसलिए हमें 27 सितंबर तक इंतजार करना होगा. शाहरुख खान पहले निर्देशक राजकुमार हिरानी से उनकी पंजाब-कनाडा माइग्रेशन पर बनने वाली कॉमेडी फिल्म के लिए बातचीत कर रहे थे.

अपनी फिल्म रांझणा पर अभय देओल ने लगाए आरोप, कहा- फिल्म यौन हिंसा को देती है जन्म...

अभय ने लिखा है कि फिल्म रांझणा के बारे में @ oldschoolrebel9 से ऐसी स्पष्ट और वैध जानकारी मिली है। इतिहास इस फिल्म को गलत संदेश के लिए माफ नहीं करेगा। यह बॉलीवुड में दशकों से एक विषय रहा है, जहां एक लड़का एक लड़की का तब तक पीछा करता है जब तक वह हां नहीं करती। केवल सिनेमा में ही वह इच्छाशक्ति से काम करती है। वास्तव में हमने बार-बार देखा है कि यह कैसे यौन हिंसा को जन्म देता है। @oldschoolrebel9 इसे बहुत शानदार ढंग से समझाया है

#CBIForSaints: कैलाश खेर ने पालघर मॉब लिंचिंग केस में की सीबीआई जांच की मांग,कहा- शिव तांडव प्रारम्भ हुआ है...

कैलाश खेर ने ट्विटर पर ##CBIForSaints लिखकर पालघर मॉब लिंचिंग केस में सीबीआई (CBI) द्वारा जांच की बात कही है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "साहब अब शिव का तांडव प्रारम्भ हुआ है, #RepublicForSushant पालघर में संतों की निर्मम जघन्य हत्या की भी #CBIForSSR की तरह #CBIForSaints Next।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपशाहरुख़ खानदीपिका पादुकोणसुशांत सिंह राजपूतअभय देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!