लाइव न्यूज़ :

कमाई के मामले में भी आगे हैं अक्षय कुमार, तीनों खान्स को भी दी मात

By भाषा | Updated: July 17, 2018 13:14 IST

इस सूची में शीर्ष पर काबिज मुक्केबाज मेवेदर की साल भर की कमाई 28.5 करोड़ डॉलर (लगभग 19.49 अरब रुपए) रही।

Open in App

मुंबई, 1 7 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सलमान खान ने फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली सौ हस्तियों की सूची में जगह बनाई है। इस सूची में अमेरिकी मुक्केबाज फ्लोयड मेवेदर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। फोर्ब्स की वर्ष 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हस्तियों की सूची में अक्षय 76 वें और सलमान 82 वें स्थान पर हैं।

फोर्ब्स ने कहा कि विश्व के इन 100 लोगों की पिछले 12 महीनों की कुल कमाई 6.3 अरब डॉलर (लगभग 4.31 खरब रुपए) है , जो कि इससे पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। इस सूची में 11 ऐसे सितारे भी हैं जिनकी कमाई 10 करोड़ डॉलर (लगभग 6.83 अरब रुपए) से अधिक रही है।

फोर्ब्स ने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार (50) ने इस साल 4.05 करोड़ डॉलर (लगभग 3.07 अरब रुपए) की कमाई की है। ‘ टॉयलेट , एक प्रेम कथा ’ और ‘ पैडमैन ’ जैसी हिट फिल्में देने के साथ ही अभिनेता ने करीब 20 ब्रैंड का प्रचार कर भी मोटी कमाई की।

फोर्ब्स ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने इस साल 3.77 करोड़ डॉलर (लगभग 2.57 अरब रुपए) की कमाई की। सूची में शीर्ष पर काबिज मुक्केबाज मेवेदर की साल भर की कमाई 28.5 करोड़ डॉलर (लगभग 19.49 अरब रुपए) रही।

इस सूची में अभिनेता जॉर्ज क्लूनी दूसरे नंबर पर और टीवी स्टार एवं महिला उद्योगपति काइली जेनर तीसरे स्थान पर हैं।इसके अलावा सूची में फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (10), पॉप स्टार कैटी पेरी (19), टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (23), गायिका बियॉन्से नॉलेस (35) , लेखिका जे के रॉलिंग (42) और गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स (66) स्थान पर हैं।

टॅग्स :फोर्ब्ससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?