बॉलीवुड स्टार ने इस खास अंदाज में मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, देखें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 8, 2020 01:49 PM2020-03-08T13:49:49+5:302020-03-08T14:12:46+5:30
हर साल 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित किया जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार ने भी अपने-अपने अंदाज में महिला दिवस की बधाई दी है।
हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाती है। ये दिन महिलाओं को समर्पित किया जाता है। इस दिन सोशल मीडिया या कई प्लैटफॉर्म पर महिलाओं की प्रेरणादायी कहानियां सुनने को मिलती है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार ने भी महिला दिवस की बधाई दी है। अजय देवगन, करण जोहर, तापसी पन्नू, हेमा मालिनी जैसे स्टार ने सोशल मीडिया पर विश किया है।
करण जोहर ने ट्विटर पर लिखा है कि महिलाओं को किसी सेलीब्रेशन की जरुरत नहीं होती। जब किसी व्यक्ति को किसी महिला के प्रभाव और बल को समझता है. तो वहीं ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे महिला मुक्ति पर कुछ सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला है। प्रेम रोग" "दामिनी" "तवायफ ऐसी फिल्मों में काम करके गर्व महसूस करता हूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बधाई।
Women don’t need a celebration or any validation! That’s what a man needs when he truly understands the power, the impact and the force of a woman! #HappyWomensDay2020
— Karan Johar (@karanjohar) March 8, 2020
International Women’s Day world wide. I have had the privilege of working in some of the most important films on women emancipation. I take immense pride in it. “Prem Rog” “Damini” “Tawaif” are few. Every day should be celebrated as a Woman’s Day. Congratulations! pic.twitter.com/tnMj4giSkd
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 8, 2020
हेमा मालिनी ने लिखा कि यह वर्ष का वह दिन है जब दुनिया भर में महिलाओं की प्रशंसा की जाती है और परिवार और समाज में उनके योगदान के लिए उनकी तारीफ की जाती है। सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। कियारा आडवाणी ने ट्विटर पर लिखा कि आप सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं! अपने आप से प्यार करें और आप कौन हैं, आपको किसी की मान्यता की जरुरत नहीं है।
Happy Women’s Day to all you amazing ladies out there! Be yourself and love who you are, you don’t need anyone’s validation but your own! Big love to all of you! ❤️
— Kiara Advani (@advani_kiara) March 8, 2020
It is that day of the year when women are lauded throughout the world & recognised for their contribution to family & society.Happy Women’s Day to all you lovely ladies out there! pic.twitter.com/OIAKDt5ANR
— Hema Malini (@dreamgirlhema) March 8, 2020
वहीं तापसी पन्नू ने फिल्म थप्पड़ की सभी महिलाओं के साथ फोटो शेयर कर लिखा है हमारी ओर से हैप्पी वुमन्स डे। सुनिश्चित करें कि आप अपना बदलाव उस बदलाव की ओर करते हैं जो आप देखना चाहते हैं। हमने अपनी तरफ से थोड़ा सा किया।