गरीब दिहाड़ी मजदूरों की तकलीफों को कम करने के लिए शान ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान की इतनी रकम

By अमित कुमार | Published: April 8, 2020 04:23 PM2020-04-08T16:23:22+5:302020-04-08T16:23:22+5:30

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन ने देश में हज़ारों लोगों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे समय में बॉलीवुड सेलिब्रेटीज लगातार इस तरह के लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं।

bollywood Singer Shaan raising funds to help homeless people | गरीब दिहाड़ी मजदूरों की तकलीफों को कम करने के लिए शान ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान की इतनी रकम

(फाइल फोटो)

Highlightsशान की इस दरियादिली के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। लोग लगातार शान के ट्वीट को री-ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस की वजह से गरीब और मजबूर लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भारत सरकार ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया है, लेकिन मौजूदा हालत देखते हुए इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों को काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि, बॉलीवुड सेलेब्स लगातार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड  सिंगर शान भी ऐसे लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। 

शान ने लॉकडाउन की वजह से परेशानी से झेल रहे लोगों के लिए 25 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। शान ने ट्वीट किया, मैंने 25 लाख रुपये एनजीओ आकांक्षा विजन को दिए हैं। ये एनजीओ दिहाड़ी मजदूरों की मदद करता है। आप लोग भी आगे आएं और मदद करें। 

इसके साथ ही शान ने एक और ट्वीट किया और कहा कि जरूरी नहीं कि अधिक पैसा ही दिया जाए। आपके पैसों का सही इस्तेमाल होगा भरोसा रखें। शान की इस दरियादिली के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। लोग लगातार शान के ट्वीट को री-ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Web Title: bollywood Singer Shaan raising funds to help homeless people

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे