एक बार फिर दुल्हन बनने वाली हैं कनिका कपूर! जानें क्या है 'बेबी डॉल' सिंगर का जवाब

By मनाली रस्तोगी | Published: March 14, 2022 03:23 PM2022-03-14T15:23:26+5:302022-03-14T15:25:14+5:30

मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इस साल मई के महीने में शादी के पवित्र बंधन में बंध सकती हैं। जानकारी के अनुसार, कनिका लंदन बेस्ड एनआरआई-बिजनेसमैन गौतम से शादी करने वाली हैं।

Bollywood Singer Kanika Kapoor to marry this year in May | एक बार फिर दुल्हन बनने वाली हैं कनिका कपूर! जानें क्या है 'बेबी डॉल' सिंगर का जवाब

एक बार फिर दुल्हन बनने वाली हैं कनिका कपूर! जानें क्या है 'बेबी डॉल' सिंगर का जवाब

Highlightsजल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं सिंगर कनिका कपूर।इससे पहले कनिका कपूर की शादी लंदन बेस्ड एनआरआई-बिजनेसमैन राज चंडोक से हुई थी।

मुंबई: 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में कई हिट गानें गा चुकीं कनिका एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनिका कपूर इस साल मई में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन से शादी कर सकती हैं। हालांकि, सिंगर की ओर से शादी को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं आया है।

ETimes के मुताबिक, कनिका जिस एनआरआई के साथ शादी करने वाली हैं, उसका नाम गौतम है। अगर कनिका कपूर इस साल शादी के बंधन में बंधती हैं तो ये उनकी दूसरी शादी होगी। इससे पहले कनिका ने लंदन बेस्ड एनआरआई-बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी की थी। दोनों की साल 1998 में शादी हुई थी। फिलहाल, दोनों अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका और गौतम एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यही नहीं, दोनों लंदन में शादी कर सकते हैं। 

फिलहाल, ईटाइम्स की खबर के मुताबिक जब कनिका कपूर से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसपर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमोजी और बिग स्माइल इमोजी के साथ रिप्लाई किया। मगर उन्होंने साफतौर पर शादी की बात को लेकर मना भी नहीं किया। कनिका बतौर सिंगर फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गानें दे चुकी हैं। उन्होंने चिट्टियां कलाईयां, बेबी डॉल, जुगनी जी, देसी लुक और गेंदा फूल जैसे गानों को आवाज दी है। 

हालांकि, गौतम से कनिका कपूर पहली बार कब और कैसे मिली, इसके बारे में किसी को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। बता दें कि कनिका कपूर जब शादी हुई तब वो महज 20 साल की थीं। कनिका शादी के बाद अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। दोनों तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं। मगर दोनों ने साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद कनिका कपूर अपने पेरेंट्स के पास लखनऊ वापस आ गईं। 

Web Title: Bollywood Singer Kanika Kapoor to marry this year in May

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे