लाइव न्यूज़ :

90 फीसदी ही शूट हो पाई थी रेस 3, जानिए सलमान की रिहाई पर बॉलीवुड ने क्या कहा

By भाषा | Updated: April 7, 2018 19:41 IST

काले हिरण के शिकार के जुर्म में जोधपुर केन्द्रीय कारागृह में सजा काट रहे फिल्म अभिनेता सलमान खान की अदालत से आज जमानत मिलने के बाद केन्द्रीय कारागृह से रिहा ई पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।

Open in App

जोधपुर , सात अप्रैल: काले हिरण के शिकार के जुर्म में जोधपुर केन्द्रीय कारागृह में सजा काट रहे फिल्म अभिनेता सलमान खान की अदालत से आज जमानत मिलने के बाद केन्द्रीय कारागृह से रिहा ई पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है। 

वर्ष 1998 में हुए काले हिरण के शिकार मामले में सलमान को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

खान को जमानत मिलने के बाद फिल्म उद्योग के उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने अदालत के फैसले पर खुशी जताई। 

अभिनेता की अगली फिल्म ‘रेस 3' के निदेशक रेमो डिसूजा ने पीटीआई ... भाषा को बताया , “ मैं खुश हूं कि उन्हें जमानत मिल गई। उनके साथ काफी करीब से काम करने के बाद एक कलाकार के तौर पर ही मैं उनका प्रशंसक नहीं हूं बल्कि अच्छे इंसान के तौर पर भी मैं उनका प्रशंसक हूं। ”

उन्होंने कहा कि ‘ रेस 3’ की करीब 90 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी बची शूटिंग भारत में ही होगी। 

गौरतलब है कि सलमान को अदालत ने 50,000 रूपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतों पर रिहा किया है। साथ ही अदालत ने सलमान को उसकी अनुमति के बिना विदेश न जाने को भी कहा है।

‘ रेस 3' के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने कहा कि वह सलमान के जेल से बाहर आने से खुश हैं। 

‘ दबंग ’ फिल्म में सलमान के साथ काम करनेवाले सोनू सूद ने ट्वीट किया , “ अच्छा काम सबसे बड़ी प्रार्थना होती है। सलमान भाई आपका स्वागत। ” 

गायक अदनान सामी ने कहा , “ मैं सलमान भाई के जेल से बाहर आने से काफी खुश हूं। जय हो। ” 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?