बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट, लिखा-मुसलमानों को इस्लामिक देशों में कहीं और से ज्यादा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 20, 2020 11:09 AM2020-02-20T11:09:00+5:302020-02-20T11:09:00+5:30

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।

bollywood director vivek agnihotri tweet on shaheen bagh | बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट, लिखा-मुसलमानों को इस्लामिक देशों में कहीं और से ज्यादा...

बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट, लिखा-मुसलमानों को इस्लामिक देशों में कहीं और से ज्यादा...

Highlightsविवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में विवेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। इसके पक्ष में बोलेने वाले सेलेब्स के पीछे  विरोध करने वाले सेलेब पीछे पड़ जाते हैं। वहीं दिल्ली के शाहीनबाग में एक लंबे समय में  सीएए और एनआरसी को लेकर एक विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ वार्ताकारों को नियुक्त किया है, जो कि प्रदर्शनकारियों से जगह बदलने की अपील करेंगे।यानि कि अब उम्मीद की जा रही है कि ये प्रदर्शन खत्म हो सकता है। इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है।

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में  विवेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

विवेक ने शाहीनबाग पर ट्वीट किया है। विवेक ने लिखा है कि अब जब  शाहीनबाग का प्रदर्शन बंद हो रहा है, तो मुस्लिम बुद्धिजीवियों और प्रभावितों के लिए घातक इस्लामी ताकतों के खिलाफ बोलने का समय आ गया है।ये जरूरी है क्योंकि एक इस्लामी हमले में, पीड़ित ज्यादातर मुसलमान होते हैं। मुसलमानों को इस्लामिक देशों में कहीं और से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। विवेक के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।


विवेक अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं।  विवेक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। विवेक ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू बतौर निर्देशक वर्ष 2005 में फिल्म चॉकलेट से किया था।

विवेक अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमे, चॉकलेट, धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, जिद, बुद्धा इन ट्रेफिक जाम और जुनूनियत शामिल है।साल 2018 में तनुश्री दत्त ने विवेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह फिल्म चॉकलेट डीप डार्क सीक्रेट में काम कर रही थीं और अग्निहोत्री ने कहा कि वह कपड़े उतारे और डांस करें ताकि साफ एक्सप्रेशन दे सकें। जिसके बाद विवेक ने तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है।
 

Web Title: bollywood director vivek agnihotri tweet on shaheen bagh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे