लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड निर्देशक ने केजरीवाल को वोट करने के लिए किया ट्वीट!, लिखा-आज ‘आप’ को वोट देने जाना है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2020 12:36 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज (8 फरवरी) को मतदान का दिन है।चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज (8 फरवरी) को मतदान का दिन है। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। दिल्ली चुनाव में लगभग 672 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरी मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। ऐसे में बॉलीवुड डायरेक्ट अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया है।

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव  सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं। अनुभव  ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं। अनुभव अपने ट्वीट के जरिए आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। अब उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर ट्वीट किया है।

अनुभव ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना उनको वोट देने को कहा है। अनुभव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली वालों,आज आप को वोट देने जाना है।आज ‘आप’ को वोट देने जाना है ।।चलिए निकलिए, स्कूल बनवाने हैं, हस्पताल बनवाने हैं, सड़कें बनवानी हैं।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि हम सबको श्रीराम बनने का अवसर मिलता है। हम सबको बुराई को हराने का अवसर मिलता है। दिल्ली, आठ फ़रवरी को तुम्हारा अवसर है। बुराई को हराइए। जय श्रीराम।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और RJD ने गठबंधन किया है। वहीं, भाजपा ने JDU और LJP से गठबंधन किया है। इसके अलावा BSP सहित कई अन्य दल भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। 

टॅग्स :अनुभव सिन्हादिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारतRekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता?, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

भारतDelhi CM Announcement Update: पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार

भारतDelhi Next CM Updates: 9 दिन हो गए, कुछ तो गड़बड़?, आखिर क्यों दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी, आतिशी ने कहा- बीजेपी में विश्वसनीय नेता की कमी

भारतDelhi New CM Swearing: लो जी डेट फाइनल?, इस दिन होगा दिल्ली मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ ग्रहण समारोह, इस मिशन पर काम करेंगे नए सीएम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया