लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने ट्वीट कर कहा- अब तो प्रधानमंत्री जी ने भी कह दिया कि मुसलमानों को...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 23, 2019 09:39 IST

पीएम मोदी ने इस रैली में साफ कहा है कि नागरिकता कानून से कोई भी प्रभावित नहीं होगा। कुछ अर्बन नक्सल इस तरह का झूठ फैला रहे हैं।

Open in App

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शन पर अपनी राय व्यक्त की।  पीएम मोदी ने देशभर में झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने इस रैली में साफ कहा है कि नागरिकता कानून से कोई भी प्रभावित नहीं होगा। कुछ अर्बन नक्सल इस तरह का झूठ फैला रहे हैं। आप लोग पढ़े-लिखे हैं पहले इसको पढ़ लें। अब इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा का रिएक्शन आया है।

अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है। अनुभव ने लिखा है कि अब तो प्रधानमंत्री जी ने भी कह दिया है कि मुस्लमानों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, खुशी की बात है।

अनुभव के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे है। अनुभव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते हैं।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। जामिया और अलीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया है। इसके बाद अब गुजरात, लखनऊ हर जगह ये हिंसा देखने को मिल रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?