लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक ने इस तरह दी पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई

By विवेक कुमार | Updated: September 17, 2018 17:36 IST

पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर काशी पहुंचेंगे जहां वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

Open in App

मुंबई, 17 सितम्बर: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। 17 सितंबर 1950 को जन्में मोदी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर दुनियाभर से लोग उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी मोदी जी को बर्थडे सन्देश भेजें हैं। जिनमें अमिताभ बच्चन, विवेक ओबेराय, मधुर भंडारकर और कंगना रानौत भी शामिल हैं। 

अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- वर्ष नव हर्ष नव जीवन उत्कर्ष नव। इसी के साथ बिग बी ने अपनी और पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। 

एक्ट्रेस कंगना रानौत ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन के ढेरों शुभकामनाएं। भगवान गणेश आपको अच्छी सेहत और देश सेवा के लिए दृढ़ संकल्प प्रदान करें और आप देश को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।' 

अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा- मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाइयां देता हूं। उन्होंने कुछ ऐसे मुद्दों को समाज में उठाया है जो मेरे दिल के बेहद करीब हैं। आपको शुक्रिया और आपका यह साल बहुत अच्छा हो। 

विवेक ओबरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जन्मदिन की ढेरों बधाई माननीय प्रधानमंत्री जी। आपको लम्बे, स्वस्थ और सुखी जीवन की शुभकामनाएं। आपका नि:सवार्थ स्वभाव हमारे लिए प्रेणना का स्रोत है। ईश्वर आपको और शक्ति प्रदान करे।' 

पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर काशी पहुंचेंगे जहां वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही करीब पांच हजार स्कूली बच्चों के साथ अपने जीवन से जुड़ी फिल्म 'चलो जीते हैं' देखेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमिताभ बच्चनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?