लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाए जाने के फैसले पर इन बॉलीवुड सितारों का आया रिएक्शन, बोले- आप उन लोगों को कैसे बचाएंगे...

By अमित कुमार | Updated: April 14, 2020 14:37 IST

लॉकडाउन बढ़ाए जाने के फैसले को बॉलीवुड सेलेब्स ने स्वागत किया है। कुछ ने पीएम के इस फैसले को बेहतरीन बताया लेकिन कुछ ने गरीबों को लेकर कुछ जरूरी सवाल भी किए।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि संक्रमण पर रोक लगाने में लॉकडाउन के प्रभावी नतीजे मिले हैं । प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। 

फराह खान अली ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सभी के लिए लॉकडाउन का बढ़ना जरूरी है। पर यहां मैं बात उन लोगों की कर रही हूं, जिनके पास ऐसे समय में रहने के लिए कोई साधन नहीं है। सुनकर अच्छा लगा कि किसी को भी नौकरी से ना निकाला जाए, लेकिन आप उन लोगों को कैसे बचाएंगे, जिनके पास ऐसे समय से लड़ने के लिए कोई रास्ता नहीं है। कृप्या कोई ठोस उपाय बताइये पीएम मोदी। 

वहीं प्रसून जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, पीएम के नेतृत्व में सबको साथ रहकर इस समय कोरोना वायरस से लड़ना होगा। पीए मोदी ने निर्णायकता, आत्म विश्वास और कल्याण का उदाहरण दिया गया है। सभी के लिए जिम्मेदार रहें और किसी भी नकारात्मकता से विचलित न हो।

कमाल आर खान ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी (PM Modi) ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है, जो अच्छा है। लेकिन एक बार फिर मोदी जी ने ये नहीं बताया कि जो लोग लॉकडाउन में कहीं फंस गए हैं, वह बिना पैसे के जिंदा कैसे रहेंगे। कमाल आर खान (Kamaal R Khan Twitter) ने आगे लिखा, "इन लोगों को अपने घरों में जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, वरना, बहुत से लोग बिना खाने के मर जाएंगे

रंगोली चंदेल ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे खुशी है कि मोदी ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। मैं उस फैसले को लेकर भी काफी खुश हूं जिसमें उन्होंने कहा है कि जिन राज्यों में ये वायरस फैलेगा वो बंद ही रहेंगे और जो राज्य कोरोना से मुक्त होंगे, उन्हें ऑपरेट करने की इजाजत दी जाएगी। ये अच्छा है, जो करेगा वो भरेगा। लेकिन उनकी स्पीच काफी छोटी थी। काश मोदी जी हमें अपनी बातों से और ज्यादा प्रेरित करते।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच