सिर्फ सुष्मिता सेन ही नहीं इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपने से कम उम्र के लड़कों को किया है डेट

By मेघना वर्मा | Published: November 20, 2018 04:18 PM2018-11-20T16:18:29+5:302018-11-20T16:18:29+5:30

39 साल की बिपाशा, जॉन अब्रहाम से ब्रेकअप के बाद करण सिंह के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी। अक्सर पार्टीज और डिनर में ये दोनों कपल्स साथ नजर आने लगे।

Bollywood actress who date the men who is younger than her | सिर्फ सुष्मिता सेन ही नहीं इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपने से कम उम्र के लड़कों को किया है डेट

सिर्फ सुष्मिता सेन ही नहीं इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपने से कम उम्र के लड़कों को किया है डेट

बॉलीवुड में इन दिनों चारों ओर प्यार की बारिशे हो रही है कोई शादी कर रहा है तो कोई सोशल मीडिया पर अपना प्यार जता रहा है। हाल ही में सुष्मिता सेन के बर्थडे पर उनसे 15 साल छोटे  रोहमन शॉल ने उन्हें आई लव यू बोलते हुए उनकी तस्वीर शेयर की जिसे सुष्मिता ने रीपोस्ट किया है। इसके बाद से ही दोनों की प्यार की चर्चा हो रही है। वैसे सिर्फ सुष्मिता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई ऐसी दीवा हैं जो अपने से छोटे लड़को को डेट कर रही हैं। आप भी देखिए कौन हैं वो एक्ट्रेस जिन्होंने या तो अपने से कम उम्र के लड़के से शादी कर ली है या उसे डेट कर रही हैं।

1. सुष्मिता सेन

सबसे पहले बात करते हैं रिसेंटली 43 की हुई सुष्मिता सेन की। पिछले कई महीनों से इस बात का कयास लगाया जा रहा था कि सुष्मिता सेन किसी को डेट कर रही हैं लेकिन कुछ दिन पहले अपने इंस्टा पर रोहमन के साथ फोटो शेयर करके उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया। सुष्मिता ने शेयर किया और कहा कि मैं रोहमन के साथ बहुत खुश हूं।

अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आपको बता दें रोहमन एक फ्रीलांसर मॉडल हैं और उत्तर प्रदेश के नोएडा से बीलॉग करते हैं। इन दोनों की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान ही हुई थी। 

2. मलाइका अरोड़ा 

दूसरे कपल में आता है नाम मालाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। बी टाउन का ये कपल हर जगह साथ तो दिखता है लेकिन अभी खुलकर इन्होंने अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। अपने से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर अक्सर मलाइका से सवाल किया गया मगर वो हमेशा कहती हैं कि अर्जुन सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों अक्सर पार्टीज या रेसटोरेंट और शोज में साथ दिखते हैं। 

3. प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की। निक और प्रियंका की जोड़ी भी इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है। जल्द ही प्रियंका अपने से 10 साल छोटे निक से शादी करने जा रही हैं। सिंगर, मॉडल और एक्टर निक से प्रियंका का अफेयर ‘क्वांटिको’ के सेट से शुरू हुआ और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 

4. नेहा धूपिया

इसी साल शादी के बंधन में बंधी फॉरमर मिस वर्ल्ड नेहा धूपिया और अंगद बेदी। इनकी लव स्टोरी भी कुछ ऐसी है कि अंगद ने सबसे पहले नेहा को उनके जिम के बाहर देखा और अपने दोस्त से बोला यार इस लड़की से एक बार मैं बात करके रहूंगा और देखिए आज डेस्टिनी ने उन्हें बॉलीवुड के कुछ ब्यूटीफुल कपल्स में गिना जाने लगा। अपने से दो साल छोटे अंगद से नेहा एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिली थी। 

5. बिपाशा बासु

नेक्स नंबर है बंगाली दीवा गौर्जेयस बिपाशा बासु का। जिन्होंने साल 2016 में अपने से तीन साल छोटे करण सिंह ग्रेवर से शादी कर ली। 39 साल की बिपाशा, जॉन अब्रहाम से ब्रेकअप के बाद करण सिंह के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी। अक्सर पार्टीज और डिनर में ये दोनों कपल्स साथ नजर आने लगे। आज भले ही दोनों बड़े पर्दे से दूर हैं मगर ये फिट कपल अपने सोशल हैंडल पर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करता रहता है। 

Web Title: Bollywood actress who date the men who is younger than her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे