लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू ने किया रिलेशनशिप कंफर्म, इस बैडमिंटन प्लेयर को कर रही हैं डेट

By अमित कुमार | Updated: May 12, 2020 11:36 IST

तापसी पन्नू ने पहली बार अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने उस शख्स का नाम भी बताया जिसे वह इन दिनों डेट कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली तापसी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। तापसी पन्नू दिन-प्रतिदिन अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने में सफल होती जा रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अच्छे कंटेट के बावजूद फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। हालांकि, फिल्म में तापसी के काम की जमकर प्रशंसा की गई। तापसी पन्नू दिन-प्रतिदिन अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने में सफल होती जा रही हैं। वह हर तरह के किरदार को बड़े ही बखूबी के साथ निभाती हैं। 

प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली तापसी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। पिंकविला से इंटरव्यू में तापसी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की है। तापसी पन्नू ने कंफर्म किया कि वो बैडमिंटन प्लेयर मेथियस बो को डेट कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यह किसी से छिपाना नहीं चाहती। मैं किसी को डेट कर रही हूं और इस बात को अपनाने में मुझे गर्व महसूस हो रहा है। लेकिन हां, मैं सिर्फ इसके बारे में इसलिए बात नहीं करना चाहती हूं कि मैं सुर्खियों में आ जाऊंगी।'

तापसी आगे कहती हैं, 'मेरी जिंदगी में कोई है, जिसके बारे में मेरे परिवार को भी पता है। मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि मेरी पेरेंट्स उस शख्स को पसंद करें जिसके साथ मैं (रिलेशनशिप में) हूं, नहीं तो फिर वो रिश्ता मेरे लिए काम नहीं कर पाएगा।' वहीं तापसी के परिवार वाले भी अपनी बेटी के फैसले से खुश हैं और उसका सपोर्ट कर रहे हैं। 

राहुल ढ़ोलिकया की फिल्म में नजर आएंगी तापसी

तापसी पन्नू क्राइम थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। राहुल ढ़ोलिकया ने पिछले साल महिला केंद्रित एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद राहुल ने यह फिल्म तापसी पन्नू को ऑफर की। तापसी को इसकी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। कहा जा रहा है कि तापसी ने इसे साइन कर लिया है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी।

 

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!