लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंसी के बावजूद अनुष्का शर्मा का बैक-टू-बैक शूट, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई तस्वीरें

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 22, 2020 12:34 IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस मौके पर भी ये कपल अपने काम को लेकर काफी प्रतिबद्ध नजर आ रहा है...

Open in App
ठळक मुद्देजल्द मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा।प्रेग्नेंसी के बावजूद अनुष्का कर रहीं शूट।सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें।

आईपीएल 2020 की समाप्ति के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारत वापस आ चुकी हैं। अनुष्का शर्मा कुछ हफ्तों में मां बनने वाली हैं, लेकिन बावजूद इसके वह अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

प्रेग्नेंस की बावजूद अनुष्का मुंबई के अलग-अलग स्टूडियों में सात दिनों तक शूटिंग करेंगी। इस दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई हैं।

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर उन्होंने लिखा, “ऐसा लग रहा है मानों सेट पर कोई ड्रेस कोड हो।"

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया।

बरती जा रही अतिरिक्त सावधानियां

शूटिंग वेन्यू को काफी सुरक्षित बनाया गया है। कोरोना से बचाव के लिए सभी मेंबर्स पीपीई किट में नजर आ रहे हैं। सभी ब्रांड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि वे अतिरिक्त सावधानी बरतें। सभी का कोरोना टेस्ट भी किया गया है।

पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश लेंगे कोहली 

भारतीय कप्तान विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश लेने की स्वीकृति दी है। कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहेंगे जो जनवरी के पहले हफ्ते में बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन हैं निखिल सोसले?, मिलिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार RCB अधिकारी से, हादसे में 11 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?