लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर गरीबों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, रमजान में जरूरतमंदों की परेशानी करेंगे दूर

By अमित कुमार | Updated: May 20, 2020 16:39 IST

मौजूदा समय में कोरोना वायरस के कारण देश एक साथ कई तरह की समस्याओं से गुजर रहा है। लॉकडाइन का सबसे गहरा असर गरीब और मजदूर वर्ग पर देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।रमजान के महीने में सलमान ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाना चाहते हैं।

बॉलीवुड के भाइजान सलमान खान अपनी दरियादिली के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। लॉकडाउन के कारण परेशानी झेल रहे लोगों की मदद करने के लिए सलमान कई तरह के काम कर चुके हैं। कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। ऐसे में सरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर मदद कर रहे हैं। 

सलमान खान की बात करें तो वह लगातार लोगों की अलग-अलग तरीके से मदद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जरुरतमंदों के लिए एक बार फिर से सलमान खान आगे आए हैं और अपनी दरियादिली दिखाई है। रिपोर्ट की मानें तो रमजान के महीने में सलमान ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाना चाहते हैं। सलमान ने अपनी टीम से कहा है क‍ि रमजान के महीने में जहां तक संभव हो, हर जरूरतमंद को खाना पहुंचाया जाए। 

सलमान खान पहले ही 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद कर रहे हैं। आर्थिक मदद के साथ सलमान जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवा रहे हैं। जब से लॉकडाउन लगा है तब से सलमान खान लोगों की मदद करने की हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। 

इस वीडियो में वह अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ मिलकर मजदूरों के लिए ट्रैक्टर पर खाना रखते नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने बेहद खास कैप्शन भी दिया। उन्होंने खाना रखने के लिए अपने सभी दोस्तों को धन्यवाद किया और उन्हें टैग भी किया।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!