लाइव न्यूज़ :

इरफान खान को हुई गंभीर बीमारी, कहा-मेरे लिए दुआ करें

By स्वाति सिंह | Updated: March 5, 2018 23:13 IST

पिछले महीने अभिनेता इरफान को पीलिया हो गया था जिसके कारण उनके काम में कई बाधा आई थी।

Open in App

मुंबई, 5 मार्च: 51 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने सोमवार को ट्वीट के जरिए खुद को एक गंभीर बीमारी की चपेट में आने की सूचना दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट किया 'दोस्तों, कभी-कभी आप ऐसे झटके के साथ उठते हैं कि लगता है जिंदगी ने आपको हिला दिया है। बीते 15 दिनों में मेरी जिंदगी एक सस्पेंस स्टोरी रही है। मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों की खोज में मुझे दुर्लभ बीमारी का पता चल जाएगा। मैंने कभी हार नहीं मानी है। हमेशा अपनी पसंद के लिए लड़ता आया हूं और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। में बेहतर तरीका निकालूंगा तब तक आप खुद से कुछ अंदाजा मत लगाइएगा क्योंकि खुद अपनी कहानी शेयर करूंगा। बस मेरे लिए दुआ करते रहिए।  

पिछले महीने अभिनेता इरफान को पीलिया हो गया था जिसके कारण उनके काम में कई बाधा आई थी। तब इरफान के पब्लिसिस्ट ने एक बयान में कहा था, 'डाक्टर ने इरफान खान को आराम करने की सलाह दी है। उनकी इस बीमारी की वजह से दूसरी फिल्मों की शूटिंग भी रुकी हुई थी। इस बात की जानकारी विशाल भारद्वाज ने ट्वीट के जरिए दी थी।

 

बता दें कि अभिनेता इरफ़ान कई दिनों से काम नहीं कर पा रहे हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' के प्रमोशन में भी नजर नहीं आए थे। इरफान और दीपिका पादुकोण, विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आने वाले हैं. वहीं उनकी फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को रिलीज होगी।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब