लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: टीचर से हुआ प्यार फिर शादी, जानिए इमरान हाशमी की दिलचस्प लव स्टोरी

By अमित कुमार | Updated: March 24, 2020 07:06 IST

इमरान हाशमी को बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से जाना जाता है। हालांकि, उन्होंने वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई और शंघाई जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया है

Open in App
ठळक मुद्देइमरान हाशमी एक्टर के साथ-साथ एक अच्छे डायरेक्टर भी हैं। इमरान ने 'आवारापन', 'जन्नत', 'द डर्टी पिक्चर', 'शंघाई' समेत कई फिल्मों में काम किया।बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही इमरान हाशमी प्यार में पड़ गए थे।

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान हाशमी का पूरा नाम इमरान अनवर हाशमी है। 24 मार्च 1979 में जन्मे इमरान हाशमी ने कई मशहूर फिल्में दी हैं। इमरान हाशमी के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ हर किसी से शेयर नहीं करते। इमरान हाशमी ने फिल्म फुटपाथ से बॉलीवुड में बतौर एक्टर एंट्री की थी। उसके बाद 'आवारापन', 'जन्नत', 'द डर्टी पिक्चर', 'शंघाई' समेत कई फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही इमरान हाशमी प्यार में पड़ गए थे। जिस लड़की से उन्हें प्यार हुआ आज वहीं उनकी वाइफ हैं। साल 2003 में 'फुटपाथ' से डेब्यू करने वाले इमरान को स्कूल टीचर परवीन से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने साल 2006 के 12 दिसंबर को निकाह कर लिया। इनरान भले ही पर्दे पर बोल्ड सीन देते हों, लेकिन रियल लाइफ में वह बेहद शर्मीले हैं। 

इमरान हाशमी एक्टर के साथ-साथ एक अच्छे डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने विक्रम भट्ट के साथ फिल्म 'राज' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके अलावा उन्होंने विक्रम भट्ट की ही दो फिल्मों को भी डायरेक्ट किया था।

इमरान हाशमी को बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से जाना जाता है। यह काफी दुख की बात है। इमरान ने खुद इस बात को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई और शंघाई जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया है लेकिन लोग इसको नजर अंदाज कर देते हैं।

टॅग्स :इमरान हाशमीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!