लाइव न्यूज़ :

अपने स्टाफ को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने कही दिल जीतने वाली बात, कहा- भले ही लोन लेना पड़ जाए, सबको सैलरी दूंगा

By अमित कुमार | Updated: April 15, 2020 16:51 IST

दीपक डोबरियाल अपनी एक्टिंग से अक्सर फैंस का दिल जीतते रहे हैं। इस बार उन्होंने अपनी बातों से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

Open in App
ठळक मुद्देदीपक की इस दरियादिली को देखकर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। वह इन दिनों अपनी फैमिली से दूर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में फंसे हुए हैं।

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 377 हो गई। यह महामारी देश में तेजी के साथ अपने पैर पसार रहा है।  जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,439 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है। 

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब 3 मई तक लॉकडाउन को जारी रखने का फैसला किया है। ऐसे में गरीब और दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किलें और बढ़ गई है। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर दीपक डोबरियाल ने अब अपने स्टाफ को लेकर बड़ी बात कही है। 

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं सोचता हूं कि हम जैसे लोगों को जब लॉकडाउन से इतनी परेशानियां हो सकती है तो गरीब लोग किस स्थिति में होंगे?  6 से 7 लोग अलग-अलग तरह के काम मेरे लिए करते हैं और मैंने उनसे वादा किया है कि मैं सबको सैलरी दूंगा। इसके लिए भले ही मुझे लोन क्यों न लेना पड़ जाए। मैं उनकी हर तरीके से मदद करूंगा।'

दीपक साल में एक से दो फिल्में ही करते हैं। दीपक की इस दरियादिली को देखकर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। वह इन दिनों अपनी फैमिली से दूर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में फंसे हुए हैं। दीपक वहां शूटिंग करने गए थे और लॉकडाउन के बाद से वहीं फंसे हुए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!