जम्मू कश्मीर से हाल ही में आर्टिकल 370 को हटाया गया है। इसके बाद अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य हो गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी ने सत्ता वापसी करते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। आर्टिकल 370 इसका सबसे बड़ा उदाहारण है। एक अभियान के तरह केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 पर एक शॉट फिल्म रिलीज की है।
आर्टिकल 370 पर शार्ट फिल्म पेश की गई
बुधवार 4 सितंबर को ये फिल्म सभी के सामने पेश की गई है। पेश किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस वीडियो की शुरुआत मोदी के भाषण से होती है। धीमे धीमे ये इतिहास में लेकर जाती है। इसमें कई अहम सवालों को पेश किया गया है। इस फिल्म के जरिए 370 को कांग्रेस की सबसे बड़ी गलती बताया गया है।
वीडियो में बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 ने आतंकवाद को भी बढ़ावा दिया था। वीडियो में कश्मीर की समस्याओं को दिखाया गया है और उनके लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया गया है। वीडियो में सरदार पटेल की सफलताओं का भी जिक्र किया गया है।
लाखों नागरिक अपने अधिकारों से वंचित रहे, बच्चों को पत्थर थमाए जाते रहे।मोदी सरकार के दृ़ढ़ निश्चय से अब भारत में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का प्रावधान हमेशा के लिए खत्म हो चुका है।एक लघु फिल्म।
ये शार्ट फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं साथ ही इसको जमकर शेयर किया जा रहा है।