लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: सिंपल और ब्यूटिफुल है आदित्य चोपड़ा और रानी की प्रेम कहानी, करण की 'KKHH'के लिए रानी को किया था रिकमेंड

By मेघना वर्मा | Updated: May 21, 2019 07:06 IST

आदित्य ने साल 2001 में अपने बचपन की दोस्त पायल खन्ना से शादी की थी। लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया था। पायल, आदित्य के मम्मी पापा यानी यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बहुत करीब थीं।

Open in App

फिल्म निर्माता और निर्देशक आदित्य चोपड़ा आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्में बनाने वाले आदित्य का जन्म 21 मई 1971 को हुआ था। रोमांटिक फिल्म बनाने वाले आदित्य भले ही मीडिया और लाइम लाइट से दूर रहते हो मगर उनकी लव लाइफ हमेशा ही ओपेन रही हैं। 

रानी मुखर्जी से हुआ प्यार

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा का प्यार बेशक मीडिया से हमेशा दूर रहा। मगर बॉलीवुड की यही रिश्ता लोगों के लिए एकदम ओपेन रहा। ना कभी आदित्य ने रानी के साथ रिश्ते को छुपाया ना कभी रानी मुखर्जी इस सवाल को इग्नोर करती दिखाई दीं। रानी मुखर्जी के साथ उनका अफेयर लंबे समय तक चला। सोशल लाइफ से दूर रहने वाले आदित्य ने 2014 में रानी मुखर्जी से शादी कर ली। 

दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सेट पर हुई थी मुलाकात

बताया जाता है कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की मुलाकात संपन्न रेसटोरेंन्ट में हुई थी। जहां दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे की पूरी कास्ट फिल्म की सक्सेस पार्टी मना रहे थे। इसी पार्टी पर आदित्य रानी से इम्प्रेस हो गए थे और करण से कुछ कुछ होता है फिल्म में रानी मुखर्जी को कास्ट करने की सलाह दी थी। इसी के बाद से आदित्य रानी के साथ काम करने लगे थे।

मुझसे दोस्ती करोगी पर साथ किया काम

रानी मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि आदित्य की फॉवर्डनेंस और उनका खुलकर बातों को रखना रानी को पसंद है। रानी ने कहा था कि कई फ्लॉप फिल्मों को करने के बाद फिल्म मुझसे दोस्ती करोगी पर आदित्य के साथ उन्होंने प्रोफेशनली काम किया। जहां से दोनों धीरे-धीरे और क्लोज आने लगे।

रानी के लिए छोड़ दिया था आदित्य ने अपना घर

मीडिया रिपोट्स की मानें तो आदित्य चोपड़ा का रानी मुखर्जी के लिए प्यार पिता पिता यश को पसंद नहीं था। रानी के लिए डायरेक्टर ने अपना घर भी छोड़ दिया था। आदित्य और रानी के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। पिता के रवैये से नाराज आदित्य घर छोड़कर होटल में रहने लगे थे। कहा तो यह भी जाता है कि शादी से पहले आदित्य और रानी दो साल तक लिव इन रिलेशन में रहे थे।

दोस्त पायल खन्ना से हुई थी पहली शादी

आदित्य ने साल 2001 में अपने बचपन की दोस्त पायल खन्ना से शादी की थी। लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया था। पायल, आदित्य के मम्मी पापा यानी यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बहुत करीब थीं। पायल से तलाक लेने से पहले ही आदित्य और रानी के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी। हालांकि रानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने आदित्य के तलाक के बाद ही उन्हें डेट करना शुरू किया था।

रानी और आदिरा के साथ खुश हैं आदित्य

रानी और आदित्य ने साल 2014 में इटली में शादी की थी। उनकी एक बेटी आदिरा है। आदित्य को मीडिया के सामने आना पसंद नहीं। वो पार्टियों में भी नहीं जाते और रानी उनके इस फैसले का सम्मान करती हैं। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलरानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?