लाइव न्यूज़ :

Birthday Special:31 साल का हुआ 'छोटा बच्चा', बचपन में ही आदित्य नारायण ने गाएं 100 से अधिक गानें, जुड़ी हैं ये दिलचल्प बातें 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 6, 2018 07:44 IST

आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त, 1987 में हुआ था। आदित्य पिता उदित नारायण और माता दीपा नारायण के इकलौते पुत्र हैं।

Open in App

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी जगत में उनकी पहचान न सिर्फ एक गायक के रूप में है बल्कि एक बाल कलाकार, अभिनेता और होस्ट के लिए की जाती है। इसके अलावा वो कंपोजर भी हैं। फिल्मों में तो उन्होंने कई ऐसे फेमस गाने तो गाएं हैं लेकिन कई एलम्ब उन्होंने गाएं हैं। बाल जीवन से ही उदित नारायण के लक्षण कलाकारों जैसे दिखने लगे थे। कम उम्र में ही आदित्य नारायण ने बड़े फिल्मी सितारे जैसे आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम किया था। फिल्मों और गायकी के अलावा उन्हें पंगे लेने का भी खूब चस्का लगता है। उन्हें लेकर आए दिन कुछ न कुछ विवाद खड़ा ही हो जाता था। उनके जन्मदिन की ऐसी कई दिलचस्प कहानियों से आपको रूबरू कराएंगे। 

आदित्य नारायण के बारे में 

आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त, 1987 में हुआ था। आदित्य पिता उदित नारायण और माता दीपा नारायण के इकलौते पुत्र हैं। उदित नारायण का जन्म नेपाल में हुआ था। फिल्म में अपना करियर बनाने के लिए उन्हें मुंबई में रहना पड़ा। जहां आदित्य नारायण का जन्म हुआ। जैसा बताया कि आदित्य नारायण बचपन में ही तीनों खान यानी रंगीला में आमिर, परदेस में शाहरुख और जब क्या किसी से होता है में सलमान के साथ काम किया है। 

फिल्मी सफर

इन्होंने अपने गायिका का सफर 1995 में "रंगीला" नामक फिल्म से शुरू किया। इसके बाद "अकेले हम और अकेले तुम" में अपने पिता के साथ काम किया। इस फिल्म में संगीत निर्देशक अनु मलिक थे। इनका अभिनय का सफर भी 1995 में शुरू हुआ। तब यह बाल कलाकार थे और निर्माता व निर्देशक सुभाष घई इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह के दौरान देखा था। इसके बाद सुभाष ने इन्हें अपने आगामी फिल्म "परदेश" के लिए चुन लिया। इसके बाद "जब प्यार किसी से होता है" फिल्म में भी इन्होंने काम किया। इस फिल्म के लिए 1999 में इनका नामांकन ज़ी सिने पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए हुआ था।

बाल कलाकार के रूप में इन्होंने 100 से अधिक गाने गाएं हैं। इनका सबसे अधिक प्रसिद्ध गाना "छोटा बच्चा जान के" है, जो 1996 के मासूम फिल्म का है। इन्हें सबसे पहला फिल्म पुरस्कार 1997 में स्क्रीन पुरस्कार के तरह से सर्वश्रेष्ठ बाल गायक का पुरस्कार मिला था। इसी गाने के लिए इन्हें स्क्रीन पुरस्कार की ओर से एक और पुरस्कार मिला था। 

सलमान खान की फिल्म बीबी नं 1 में आदित्य नारायण का एक और गाना बेहद ही मशहूर हुआ था। 

गायकी का कीड़ा आदित्य नारायण के अंदर बचपन से ही था। एक कार्यक्रम के दौरान आदित्य ने अपने पिता का मशहूर गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया। 

इसके अलावा आदित्य ने कई सारे एलम्ब गाएं। हालांकि कुछ एलम्ब में उनकी खूब सराहना की गई कुछ में उन्हें निराशा हाथ लगी। 

टॅग्स :बॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की#MeToo: एक्ट्रेस ने लगाया डायरेक्टर सुभाष घई पर जबरन किस करने का आरोप, दर्ज कराया केस

बॉलीवुड चुस्कीसमुद्र के किनारे ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड चुस्की"श्रीदेवी" के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर नजर आएगी "चांदनी"

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे स्पेशल: छोटे पर्दे से राजामौली ने की थी करियर की शुरुआत, जानिए कैसे पाया 'बाहुबली' तक का मुकाम

बॉलीवुड चुस्कीबाप-बेटी के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी है रघुवीर यादव की 'जामुन', बस करिए थोड़ा इंतजार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?