'बिग बॉस 13' में गदर मचाने आ रही है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, नाम जामकर फैंस हो जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 24, 2019 01:26 PM2019-09-24T13:26:14+5:302019-09-24T13:26:14+5:30

बिग बॉस के आगाज पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। शो 29 सितंबर को फैंस से रूबरू होगा। इस दिन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

bigg boss 13 launch salman khan surprises by introducing ameesha patel | 'बिग बॉस 13' में गदर मचाने आ रही है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, नाम जामकर फैंस हो जाएंगे हैरान

'बिग बॉस 13' में गदर मचाने आ रही है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, नाम जामकर फैंस हो जाएंगे हैरान

Highlightsछोटे पर्दे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से फैंस रूबरू होने को तैयार है।शो 29 सितंबर से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।

छोटे पर्दे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से फैंस रूबरू होने को तैयार है।शो 29 सितंबर से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में हाल ही में सलमान खान ने शो का लॉन्च किया है। इस बार शो में बहुत कुछ नया और अहम होने वाला है। इस बार शो में बॉलीवुड की एक खास एक्ट्रेस अपने जल्वे बिखेरती नजर आ सकती है।  दरअसल अमीषा पटेल ने सरप्रइजिंग एंट्री लॉन्च के मौके पर ली है। 

ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बिग बॉस 13 में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। सलमान ने अमीषा को स्टेज पर इंट्रोड्यूस करवाया और उनकी खिंचाई करते हुए कहा कि वो उन्हें मीना कुमारी कहते हैं, क्योंकि वो हमेशा रोती रहती हैं।


सलमान इस दौरान काफी मस्ती के मूड में नजर आए। वहीं, अमीषा कहती नजर आईं कि वह सलमान की फिटनेस से इंस्पायर रहती हैं। कहा जा रहा है कि सलमान के शो में अमीषा घर के अंदर भी जा सकती हैं और घरवालों को आफत भी कर सकती हैं।

 बता दें कि कई साल पहले अमीषा के भाई अश्मित पटेल कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, अभी सस्पेंस रखा गया है कि अमीषा शो से किस रूप से जुड़ी हैं। कयास ये भी लगाया जा रहा है कि अमीषा को सलमान खान के साथ होस्ट करते नजर आ सकती हैं।


इतना ही नहीं हो सकता है वह लेडी बिग बॉस के आवाज नें भी फैंस से रूबरू हो सकती हैं।इस बार शो में कोई कॉमनर नहीं होगा, सिर्फ़ सेलेब्रिटीज़ ही रहेंगे। कुछ प्रतियोगियों की पुष्टि हो गयी है, जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्य, रश्मि देसाई, आरती सिंह और कोएना मित्रा शामिल हैं। 
 

Web Title: bigg boss 13 launch salman khan surprises by introducing ameesha patel

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे