लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12 का नया प्रोमो हुआ रिलीज, अपने गानों पर नाचते दिखे सलमान खान

By विवेक कुमार | Updated: September 15, 2018 16:09 IST

Bigg Boss Season 12 Promo out: ये प्रोमो वीडियो बिग बॉस 12 के घर में शूट हुआ है। वीडियो में सलमान नए लुक में नजर आ रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 15 अगस्त: फेमस टीवी शो बिग बॉस सीजन 12 की शुरुआत 16 सितम्बर से होने वाली है। इस बार भी शो को होस्ट सलमान खान करने वाले हैं। अब इस बीच मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें सलमान खान अपनी दो फिल्मों के गानों पर मस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।  

बता दें कि ये प्रोमो वीडियो बिग बॉस 12 के घर में शूट हुआ है। वीडियो में सलमान नए लुक में नजर आ रहे हैं। फ्रेंच कट दाढ़ी में नजर आ रहे सलमान स्विमिंग पुल के पास लड़कियों के साथ अपनी फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'मुझसे शादी करोगी' के गानों पर मस्ती करते दिख रहे हैं। 

आज ही पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का प्रोमो आया है और इस प्रोमो में श्रीसंत कह रहे हैं - 'मेरे लिए जिंदगी हमेशा एक क्रिकेट का मैदान थी लेकिन अब मुझे बनना है बिग बॉस के घर का सुल्तान। श्रीसंत 'झलक दिखला जा सीजन 7' और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में भी नजर आ चुके हैं।

सुरभी राना और कृति वर्मा भी सेलिब्रिटी जोड़ी के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी। इसके अलावा रोशमी बनिक और मित्तल जोशी बतौर कॉमनर शो में हिस्सा लेंगे।     

खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स इस बार घर में बोल्डनेस का तड़का भी लगाने वाले हैं। ऐसी भी खबर है कि इस बार शो में गे और लेस्बियन कपल की भी घर में एंट्री होगी। इस बार शो में 21 कंटेस्टेंट होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। वहीं घर की पहली कंटेस्टेंट जोड़ी जोड़ी हैं कॉमेड‍ियन भारती और उनके पति हर्ष।  

बता दें कि इस बार बिग बॉस सीजन- 12  की शुरुआत 16 सितम्बर से होगा। इस शो को सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे तो वहीं वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर इसे 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। 

टॅग्स :बिग बॉस 12सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल