लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: इस तारीख को घर से बेघर होंने अनूप-जसलीन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 11, 2018 11:54 IST

खबरों की मानें तो पहले से तय है कि अनूप को घर से कब बेघर किया जाएगा।

Open in App

बिग बॉस 12 में हर रोज कुछ ना कुछ चौंकाने वाली चीजें हो रही हैं। ऐसे में फैंस को जहां अनूप-जसलीन की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, जो अब साथ में अब घर के अंदर एक साथ नजर नहीं आ रही है। दोनों को घर के अंदर मजबूत प्रतियोगी के तौर पर देखा जा रहा था। भले अनूप घरवालों की नजरों में बेघर हो गए हों लेकिन अभी वह शो का हिस्सा हैं। ऐसे में अनूप जलोटा के जल्द बेघर होने की खबरें भी वायरल हैं।

खबरों की मानें तो पहले से तय है कि अनूप को घर से कब बेघर किया जाएगा। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्टर वायरल हो रहा है जो इस सच का एक रूप माना जा सकता है। ये पोस्टर बता रहा है कि जल्द ही अनूप सीक्रेट रूम से भी बेघर हो जाएंगे।

जो पोस्टर इन दिनों छाया हुआ है उसके मुताबिक अनूप का अक्टूबर के अंत में एक कॉन्सर्ट है जिसके कारण से वह घर से बेघर होने वाले हैं। ये कॉन्सर्ट 27 अक्टूबर को अमेरिका के कैल‍िफोर्न‍िया में होने वाला है। गौरबतल है कि बिग बॉस का शो 100 दिनों का है। ऐसे में अगर पोस्टर की मानें तो अनूप जलोटा को शो के लिए बाहर जाना होगा, वो भी 27 अक्टूबर से पहले। 

वहीं, शो में जाने से पहले एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा था कि मैं एक महीने के लिए शो में रहना चाहूंगा। मेरे कई कॉन्सर्ट लाइन-अप हैं, इसल‍िए चाहूंगा ब‍िग बॉस मुझे जल्द बाहर आने की इजाजत दें। ऐसे में इस पोस्टर का सामने आना इस बात पर मुहर लगा रहा है कि जल्द अनूप घर से बेघर होने वाले हैं। वहीं, बीते शनिवार को वह घर से बेघर होकर सीक्रेट रूम में पहुंचे थे जहां अब श्रीसंत भी पहुंच गए हैं।

टॅग्स :बिग बॉस 12अनूप जलोटाजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीक्‍या अनूप जलोटा ने जसलीन से कर ली है शादी?, सोशल मीडिया पर वेडिंग लुक की तस्‍वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: जसलीन मथारू जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करेंगी जसलीन मथारू, कहा- नहीं मिल रही हमारी कुंडली और स्वभाव

बॉलीवुड चुस्कीअनूप जलोटा का खुलासा- जसलीन से शादी नहीं, उसके लिए पति ढूंढ रहा हूं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल