लाइव न्यूज़ :

Bhoot Trailer: अंदर तक डरा देगा विक्की कौशल की 'भूत' का ट्रेलर, रोंगटे हो जाएंगे खड़े

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 3, 2020 16:32 IST

Bhoot Part One Trailer Video : करण जौहर का बैनर पहली बार एक हॉरर फ‍िल्‍म लेकर आ रहा है। भूत पार्ट वन का टीजर पहले ही दर्शकों को डरा चुका है। देखें इसके ट्रेलर में क‍ितना दम है।

Open in App
ठळक मुद्दे विक्की कौशल की फिल्म भूत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से विक्की एक नए लुक में फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं।

विक्की कौशल की फिल्म भूत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से विक्की एक नए लुक में फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं। उरी फ‍िल्‍म का जाबांज और तेज द‍िमाग ऑफ‍िसर कैसे भूतों की चुंगल में फंस गया है, अगर सोच कर ही आप स‍िहर रहे हैं तो ट्रेलर को क‍िसी के साथ ही देखें।

भूत द हॉन्टेड श‍िप की कहानी एक ऐसे श‍िप की है जो मौसम खराब होने की वजह से मुंबई के जुहू बीच पर आ जाती है। इस श‍िप की जांच पड़ताल करने पर पता चलता है कि सी बर्ड नाम की यह शिप हॉन्टेड है।विक्की कौशल सी बर्ड के सर्वेइंग

ऑफिसर पृथ्वी का किरदार निभा रहे हैं। वे श‍िप के बारे में जानने के लिए उसमें खोजबीन करने जाते हैं, जब उनके साथ कुछ अजीब घटनाएं होती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के अध‍िकांश सीन गुजरात में शूट किए गए हैं। ट्रेलर से साफ है कि भूत लड़की का है। वहीं, विक्की का एक परिवार भी है जिसमें एक बेटी और पत्नी भी है।

ये फिल्म 21 फरवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को शशांक खेतान और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।डायरेक्टर के तौर पर भानु प्रताप सिंह की ये पहली फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल के अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं।  

टॅग्स :विक्की कौशलभूमि पेडनेकरभूत मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?