लाइव न्यूज़ :

Bhojpuri Breaking: पवन सिंह ने ठुकरा दिया था Bigg Boss का ऑफर, इस कारण नहीं बन पाई थी बात, जानिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2020 12:20 IST

बिग बॉस शो में अब तक कई भोजपुरी स्टार्स शिरकत कर चुके हैं। एक्टर पवन सिंह को भी इसके लिए ऑफर मिला था, जानिए क्यों एक्टर ने मना कर दिया....

Open in App
ठळक मुद्देसुपरस्टार पवन सिंह को भी बिग बॉस की टीम ने कॉन्टैक्ट कर शो में आने के लिए कहा था लेकिन पवन सिंह ने सलमान खान का शो ठुकरा दिया था।पवन ने बताया कि उनको बिग बॉस का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर मान कर दिया था

सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस फैंस के बीच काफी फेमस है। इस शो में टीवी, सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा के सितारे दस्तक देते नजर आ चुके हैं। हर एक क्षेत्र के सितारों ने बिग बॉस में अब तक तड़का लगाया है। बिग बॉस 13 में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव नजर आए थे।भोजपुरी के एक और सितारे को बिग बॉस में आने का ऑफर दिया गया था। ये भोजपुरी एक्टर है पवन सिंह।

सुपरस्टार पवन सिंह को भी बिग बॉस की टीम ने कॉन्टैक्ट कर शो में आने के लिए कहा था लेकिन पवन सिंह ने सलमान खान का शो ठुकरा दिया था। पवन सिंह ने  इस बारे में बताया है । हाल ही में पवन ने काजल राघवानी से लाइव चैट करते हुए ढेर सारी बातें की थीं।

इस दौरान काजल ने पवन से बिग बॉस को लेकर सवाल किया था। पवन ने बताया कि उनको बिग बॉस का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर मान कर दिया था। दरअसल काजल ने पवन से पब्लिक के सवालों के कारण पूछा था।

श्वेता झा नाम की एक फैन ने पवन से पूछा कि ‘अगर आपको बिग बॉस शो में जाने का मौका मिला तो आप घर में टिके रहने के लिए क्या करेंगे?’ ऐसे में पवन सिंह ने जवाब दिया- ‘मौका मिल चुका है। लेकिन मैं गया नहीं वहां, वहां रह नहीं पाऊंगा.. मुझसे वहां रहा ही नहीं जाएगा।’

पवन ने बताया कि बिग बॉस को लेकर मेरी मीटिंग हुई थी।मुझसे पूछा गया कि परिवार संभालने के लिए क्या करोगे? तो मैंने कह दिया कि पोछा मार सकते हैं। मैंने कहा हाथ जोड़ सकता हूं औऱ परिवार संभालने के लिए क्या कर सकते हैं? मैंने कहा कि सॉरी अब इसके आगे मैं बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा। पवन सिंह ने आगे बताया कि भविष्य में हो सकता है कि वह बिग बॉस में जाने की सोचें। दरअसल पवन सिंह ने बताया कि इच्छा के अनुसार काम हुआ तो जरूर बिग बॉस में जाऊंगा।

टॅग्स :पवन सिंहभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?