लाइव न्यूज़ :

विवेक ओबेरॉय का टूटेगा सपना, उनसे पहले इस शख्स ने पर्दे पर निभाया पीएम मोदी का किरदार- जानिए कैसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2019 12:06 IST

 एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर रिलीज के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म जल्द पर्दे पर आने वाली है। इसका पहला पोस्टर रिलीज भी फैंस के सामने आ गए हैं।

Open in App

बॉलीवुड में बीते कई दिनों से बायोपिक का ट्रेंड जोरों पर है। किसी ना किसी हस्ती के जीवन पर आधारित फिल्म पर्दे पर उतारी जा रही है। खेल के बाद अब राजनेताओं के जीवन पर भी फिल्में बन रही हैं।  एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर रिलीज के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म जल्द पर्दे पर आने वाली है। इसका पहला पोस्टर रिलीज भी फैंस के सामने आ गए हैं। फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में पीएम मोदी का करिदार विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं। 

फिल्म के पोस्टर के बाद फैंस के बीच पीएम मोदी के पर्दे पर देखने को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है।  लेकिन ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी का किरदार कोई बड़े पर्दे पर निभा रहा है। दरअसल विवेक से पहले ही पर्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘उरी’ में दिखाया जा रहा है। 

यह फिल्म 11 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी में पीएम मोदी का किरदार भी दिखाया गया है। , इस फिल्म में पीएम मोदी के किरदार में अभिनेता एक्टर राजित कपूर नजर आ रहे हैं। 

फिल्म में पीएम मोदी का किरदार कुछ सीन्स में ही दिखाया गया है। फिल्म में मोदी के रोल में उनको कैमियो है जो फैंस के लिए एक सरप्राइज है। वहीं, राजित कपूर ने पीएम मोदी का किरदार निभाने के लिए अपनी बॉडी लेंग्वेज पर काफी काम किया है। फिल्म में राजित काफी हद तक पीएम की छवि को पर्दे पर उकेरने दिखाई दे रहे हैं। फैंस 2018 में राजित फिल्म ‘राजी’ में बी नजर आ चुके हैं। फिल्म राजी में राजित आलिया भट्ट के पिता की भूमिका निभाते दिखाई दिए थे। 

विवेक कर रहे हैं मेहनत

खबर के अनुसार बायोपिक के लिए विवेक ने अपनी बॉडी पर मेहनत करनी शुरू कर दी है और इसकी शूटिंग के लिए दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को चुना गया है। इसमें मोदी के जीवन के सभी उतार चढ़ाव को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को उमंक कुमार पेश कर रहे हैं। 

टॅग्स :उरी : द सर्जिकल स्ट्राइकनरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?