लाइव न्यूज़ :

Bala Teaser Review: कम बाल वालों के दर्द को बयां करते दिखेंगे आयुष्मान खुराना, उनके इस अवतार को देख हो जाएंगे लोटपोट

By मेघना वर्मा | Updated: August 26, 2019 17:41 IST

'बाला' फिल्म का टीजर शानदार और कॉमेडी से भरपूर है। बता दें बाल की समस्या पर पहले भी एक फीचर फिल्म बन चुकी है जिसका नाम था 'गॉन केश'। श्वेता त्रिपाठी की इस कहानी में श्वेता के बाल झड़ने की समस्या को दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म ड्रीम गर्ल में नजर आने वाले हैं।आयुष्मान खुराना अक्सर ही अपनी हटकर फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं।

आयुष्मान खुराना हर बार अपनी हटकर स्क्रीप्ट के साथ स्क्रीन पर आते हैं। कभी विक्की डोनर, कभी बधाई हो तो कभी आर्टिकल 15। आयुष्मान बॉलीवुड के कुछ उन सितारों में से हो गए हैं जिनकी अपकमिंग फिल्म की बस एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। उन्हीं में से एक्टर की एक फिल्म है बाला। जिसका टीजर आज रिलीज हो गया है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टीजर बेहद लोट-पोट करने वाला है। 59 सेकेंड के इस वीडियो में आयुष्मान खुराना बाइक पर चलते दिखाई दे रहे हैं। जैकेट, जींस और सिर पर टोपी लगाए आयुष्मान बहुत खुश लग रहे हैं और चलती गाड़ी में बॉलीवुड का गाना कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला गाना गाते नजर आए थे। 

चलती गाड़ी में हवा से आयुष्मान खुराना की टोपी उड़ जाती है। इस मोमेंट पर आयुष्मान खुराना कोनी निगाहों से कैमरे में देखते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड में सीन चेंज होता है और बंजर जमीन पर आयुष्मान खुराना अपने सिर पर कम बालों के साथ गाना गाते हैं...रहने दो छोड़ो भी जाने दो यार हम ना करेंगे प्यार।

कम बाल वालों के दर्द को बयां करते इस टीजर को देखकर तो यही समझ आ रहा है कि फिल्म भी इसी विषय पर आधारित होगी। फिल्म में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम नजर आएंगी और फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के ईर्द-गिर्द घूमेगी जिसके बाल कम उम्र में ही झड़ गए। 

फिल्म का टीजर शानदार और कॉमेडी से भरपूर है। बता दें बाल की समस्या पर पहले भी एक फीचर फिल्म बन चुकी है जिसका नाम था गॉन केश। श्वेता त्रिपाठी की इस कहानी में श्वेता के बाल झड़ने की समस्या को दिखाया गया है। इस फिल्म को लोगों ने काफी सराहा गया है। 

वहीं बात करें आयुष्मान खुराना कि तो उनकी नेक्स फिल्म ड्रीम गर्ल के लिए भी लोग कई इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो गांव में होने वाली रामलीला और महाभारत में सीता और द्रोपदी का किरदार निभाता है। फिर एक कॉल सेंटर में काम करते हैं जहां लड़कियों की आवाज में लोगों से बातें करते हैं। लोगों को आयुष्मान खुराना की दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाभूमि पेडनेकरयामी गौतम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?