लाइव न्यूज़ :

बजरंगी भाईजान की मुन्नी का साउथ सिनेमा में डेब्यू, अखंडा 2 में नजर आएंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 16:35 IST

Bajrangi Bhaijaan Munni Debuts : सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ​‘अखंडा 2: थांडवम’ के साथ तेलुगु फिल्म उद्योग में पदार्पण करेंगी।

Open in App

Bajrangi Bhaijaan Munni: सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ​‘अखंडा 2: थांडवम’ के साथ तेलुगु फिल्म उद्योग में पदार्पण करेंगी। ‘अखंडा 2: थांडवम’ 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और ये 2021 में रिलीज़ हुई ‘अखंडा’ की अगली कड़ी है। ‘अखंडा’ और अब इसके सीक्वल दोनों फिल्मों का निर्देशन बायोपति श्रीनु द्वारा किया गया है। फिल्म में नंदामुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। पहली बार तेलुगु फिल्म कर रहीं मल्होत्रा (17) इसमें जननी की भूमिका निभाएंगी। ‘प्रोडक्शन’ और प्रचारक कंपनी ‘14 रील्स प्लस’ ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मल्होत्रा ​के तेलुगु फिल्मों में पदार्पण की खबर साझा की।

पोस्ट में लिखा, ‘‘एक फिरश्ते जैसी मुस्कान और नेक दिल..... ‘बजरंगी भाईजान’ से अपनी पहचान बनाने वाली हर्षाली मल्होत्रा फिल्म ‘अखंडा 2’ में ‘जननी’ के रूप में नजर आएंगी। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’’ मल्होत्रा ​​ने 2015 में कबीर खान की ‘बजरंगी भाईजान’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शाहिदा अज़ीज़ की भूमिका निभाई थी, जिन्हें मुन्नी के नाम से जाना जाता है। सुपर हिट रही इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी थे। सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी नयी फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए, मल्होत्रा ​​ने कहा कि उनका किरदार मुन्नी उनके लिए ‘एक एहसास, एक याद और दिल की धड़कन’ है। लेकिन वह अब एक अलग भूमिका के साथ पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। ‘अखंडा 2’ फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?