लाइव न्यूज़ :

पाताल लोक के इस एक्टर के अभिनय की फैन हुईं बबीता फोगाट, ट्वीट करके कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2020 11:59 IST

जमना पार के एक पुलिस इंस्पेक्टर के तौर पर जयदीप अहलावत पाताल लोक शो में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं, जयदीप ने इस रोल में कमाल का काम किया है

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के कारण आजकल ऑडियंस OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म या वेब सीरीज देखकर अपना समय बिता रहे हैंअनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी पाताल लोक वेब सीरीज में जबरदस्त क्राइम के साथ बेजोड़ थ्रिलर है

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण आजकल ऑडियंस OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म या वेब सीरीज देखकर अपना समय बिता रहे हैं। हालांकि अभी तक  इस साल कोई ऐसी वेब सीरीज नहीं आई जिसने मिर्ज़ापुर या सेक्रेड गेम्स की तरह तहलका मचा दिया हो। लेकिन अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी पाताल लोक वेब सीरीज में जबरदस्त क्राइम के साथ बेजोड़ थ्रिलर है जो आपको पूरी तरह से बांधकर रखती है।

फिल्म की कहानी और किरदारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वेबसीरीज में जयदीप ने इस रोल में कमाल का काम किया है और हाल ही में मशहूर रेसलर बबीता फोगाट ने भी हरियाणवी अंदाज में ही जयदीप को उनकी एक्टिंग के लिए सराहा है।

बबीता ने ट्विटर पर लिखा है कि धुम्मा ठा दिया हरियाणा के छोरे जयदीप अहलावत ने। पाताललोक में इतनी धांसू एक्टिंग करके तोड़ पाड़ दिया। छोरा छा गया। बहन अनुष्का शर्मा ने बढ़िया रोल दिया छोरे ते। इस पर जयदीप का भी कमेंट आया और उन्होंने बबीता के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन्हें शुक्रिया अदा किया।

एक्टिंग के मामले में तो हाथीराम चौधरी ने सबको पीछे छोड़ दिया, मतलब उनका एक अलग ही रंग देखने को मिला। चाहे एक्सप्रेशंस हो या फिर डायलॉग डिलीवरी आप उनके  किरदार को महसूस कर पाएंगे। एक परेशान पुलिस वाला, जो घर, समाज और ऑफ़िस तीनों जगह लड़ रहा है।

विवादों में पाताल लोक

अब ये वेब सीरीज विवादों में फंसती नजर आ रही है। लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजा है और अनुष्का शर्मा ने माफी मांगने को कहा है।

18 मई को ये नोटिस भेजा गया है। भेजे गए इस नोटिस में वीरेन सिंह गुरुंग ने  कहा है कि इस वेब सीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जिससे पूरे नेपाली समुदाय का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा है कि सीजन एक के एपिसोड दो में 3 मिनट और 41 सेकेंड पर पूछताछ के दौरान शो में महिला पुलिस नेपाली किरदार पर जातिवादी गाली का इस्तेमाल करती है।

इतना ही नहीं वीरेन के मुताबिक उन्हें नेपाली शब्द के इस्तेमाल से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इसके बाद का जो शब्द कहा गया है उस पर उन्हें आपत्ति है। नेपाली 22 अनुसूचित भाषा में से एक है और भारत में डेढ़ करोड़ लोग हैं जो नेपाली को आम भाषा में बोलते हैं। गोरखा समुदाय सबसे बड़ा नेपाली भाषी समुदाय है और यह समुदाय का सीधा अपमान है।

टॅग्स :अनुष्का शर्माबबीता फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन हैं निखिल सोसले?, मिलिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार RCB अधिकारी से, हादसे में 11 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?