लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' ने बनाया ये नया रिकॉर्ड, सक्सेस पार्टी में इन बॉलीवुड स्टार्स ने मचाई धूम

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 23, 2019 14:54 IST

फिल्म बाला की कमाई की खुशी को जाहिर करते हुए आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में आयुष्मान ने कुछ खास जानकारी दी है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन इसकी शानदार कमाई का सिलसिला अभी तक जारी है। इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। अगर बात करें वर्ल्डवाइ़़ड कलेक्शन की तो यह 150 करोड़ तक पहुंच गया है।

रिकॉर्ड्स की अगर हम बात करें तो फिल्म बाला साल 2019 की 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 15वीं फिल्म बन गई है। इसी के साथ यह फिल्म आयुष्मान खुराना के फिल्मी करियर की तीसरी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी और साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' ने 100 करोड़ के क्लब में दस्तक दी थी।

फिल्म बाला की कमाई की खुशी को जाहिर करते हुए आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में आयुष्मान ने यह जानकारी दी है कि फिल्म बाला ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 150 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही कैप्शन में लिखा है... #Bala ने एक और माइलस्टोन क्रोस कर लिया है और यह बहुत बड़ी बात है! इसलिए आज की रात पूरी टीम के साथ इस सक्सेस को सेलिब्रेट करने का समय है! सोडा, पानी, नींबू के साथ क्या पिएंगे आज?

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आयुष्मान खुराना ने शुक्रवार रात को होने वाली पार्टी का भी ऐलान किया। इस पार्टी में फिल्म बाला की पूरी टीम ने शिरकत की। साथ ही बॉलीवुड के और भी कलाकार आयुष्मान खुराना की इस सक्सेस पार्टी में शामिल हुए।

टॅग्स :बाला मूवीआयुष्मान खुरानाभूमि पेडनेकरयामी गौतम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?