औरंगाबाद ट्रेन हादसे से दुखी हुईं ऋचा चड्ढा बोलीं- हमें एक क्रांति की जरूरत है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 8, 2020 12:13 PM2020-05-08T12:13:58+5:302020-05-08T12:13:58+5:30

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कुचलकर 16 मजदूरों की जान चली गई है। अब इस हादसे पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अपना दुख जताया है।

aurangabad train accident richa chadda says to wake up to such news heart | औरंगाबाद ट्रेन हादसे से दुखी हुईं ऋचा चड्ढा बोलीं- हमें एक क्रांति की जरूरत है...

ऋचा ने किया ट्वीट (फाइल फोटो)

Highlightsऔरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर सो रहे कई मजदूरों को एक मालगाड़ी ने कुचल दिया है। ऋचा चड्ढा ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली रेल दुर्घटना हुई है। शुक्रवार (8 मई) सुबह औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे कम से कम 14 प्रवासी मजदूरों को मालगाड़ी ने रौंद दिया। इस हादसे में चौदह मजदूरों के अलावा दो अन्य घायल हुए हैं। करमाड पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में सुबह सवा पांच बजे इस भीषण रेल हादसे के समय मजदूर पटरी पर सो रहे थे।

इस हादसे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लोग इस हादसे पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस हादसे से दुखी हैं और प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है।

ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि- सुबह उठकर ऐसी खबर सुनना काफी बुरा लगता है! हम  इतने क्रूर कैसे हो सकते हैं, उन लोगों के साथ जिनके कारण हम आगे बढ़ रहे हैं? हमें एक क्रांति की जरूरत है।  

ऋचा के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग तरह तरह से इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। ऋचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं।

ऋचा चड्ढा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।  ऋचा ने बहुत ही काम समय में हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय से एक खास मुकाम हासिल किया है।  मुंबई आने के बाद ऋचा ने मॉडलिंग की शुरुआत कर दी, इसके बाद उन्होंने थिएटर की ओर अपना रुख कर लिया।  ऋचा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म‘ओए लक्की! लक्की ओए' से की थी।इसके बाद वह निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नज़र आयीं। 

रेल मंत्रालय ने जांच के दिए आदेश 

रेल मंत्रालय ने कहा है कि आज सुबह ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन परभणी-मनमाड सेक्शन के बदनपुर और करमाड स्टेशनों के बीच उन्हें टक्कर लग गई। घायलों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। 

 

Web Title: aurangabad train accident richa chadda says to wake up to such news heart

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे