लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में हुई आशुतोष राणा की एन्ट्री, इस रोल में किंग खान के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

By वैशाली कुमारी | Updated: August 5, 2021 08:48 IST

पठान फिल्म के सेट्स से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिस वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शक भी एक्साइटेड नज़र आ रहें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान फिल्म में टाइगर के रोल में एन्ट्री करेंगेशाहरुख खान लगभग 3 साल बाद बॉलीवुड में अपनी वापसी करने जा रहे हैंजॉन विलन के किरदार में नजर आने वाले हैं

अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के सेट्स से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिस वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शक भी एक्साइटेड नज़र आ रहें हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की स्टारकास्ट में एक नई दमदार एंट्री हुई है। जी हां, शाहरुख की इस फिल्म में अब मशहूर एक्टर आशुतोष राणा की भी एंट्री हुई है।

 'रॉ' अधिकारी के रोल में दिखाई देंगे आशुतोष राणा

इस फिल्म में ऐक्टर आशुतोष राणा रॉ के अधिकारी  का किरदार निभाते दिखाई देंगे। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद को आशुतोष को इस फिल्म में लेने का ख्याल उनकी फिल्म ‘वॉर’ से आया। खबर यह भी है कि आशुतोष राणा ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू भी कर दी है। 

' जॉन अब्राहम' निभा रहे हैं निगेटिव किरदार

 इस फिल्म में जॉन विलन के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है जब जब जॉन और शाहरुख खान किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान ने अपने हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है, जबकि जॉन अब्राहम के कुछ सीन्स अभी शूट होने बाकी हैं,  जिस वजह से मेकर्स अब इस फिल्म की शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। आपको बता दें, इस फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के दौरान ही शुरू हो गई थी, पहले ही कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की शूटिंग में बहुत देरी हुई है। 

' पठान' में सलमान खान भी आयेंगे नजर

 रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में हमें सलमान खान भी एक बेहतरीन कैमियो करते हुए नजर आएंगे। सलमान खान फिल्म में टाइगर के रोल में एन्ट्री करेंगे। इस वजह से दर्शक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 3 साल बाद पर्दे पर नजर आयेंगे किंग खान

शाहरुख खान लगभग 3 साल बाद बॉलीवुड में अपनी वापसी करने जा रहे हैं, इसके पहले वह आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई अपनी फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में हमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में थीं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणसलमान खानजॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल