लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान को जमानत, राहुल ढोलकिया, सुधीर मिश्रा और माधवन ने किया स्वागत, भगवान का शुक्रिया, जानें किसने क्या कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2021 20:00 IST

अभिनेत्री श्रुति सेठ ने आर्यन खान की जमानत से जुड़ी एक खबर पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘‘सदमे के तीन हफ्ते।’’

Open in App
ठळक मुद्देआर. माधवन ने कहा कि एक अभिभावक के तौर पर वह फैसले से खुश हैं।फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने कहा कि वह ‘‘काफी खुश’’ हैं।स्वरा भास्कर, फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा और गायक मिका ने भी खुशी जताई।

मुंबईः बंबई उच्च न्यायालय द्वारा फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत देने के फैसले का फिल्म निर्माता राहुल ढोलकिया, सुधीर मिश्रा और अभिनेता आर. माधवन ने स्वागत किया।

 

मुंबई के तट के पास एक क्रूज पोत से मादक पदार्थों को जब्त करने के सिलसिले में गिरफ्तारी के 25 दिन बाद उसे जमानत दी गई है। न्यायमूर्ति एन. वी. सांबरे की एकल पीठ ने सह आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी जमानत दे दी। ‘रईस’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने वाले फिल्म निर्माता राहुल ढोलकिया ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: जमानत मिल गई। भगवान का शुक्रिया।’’

आगामी फिल्म ‘‘रॉकेटरी : द नांबी इफेक्ट’’ में शाहरुख खान के साथ अभिनय करने वाले अभिनेता आर. माधवन ने कहा कि एक अभिभावक के तौर पर वह फैसले से खुश हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भगवान को धन्यवाद। एक पिता के रूप में मैं काफी राहत महसूस कर रहा हूं... भगवान करे सबकुछ अच्छा हो।’’

आदेश पारित होने के बाद सोनू सूद ने ट्वीट किया, ‘‘जब समय न्याय करता है तो गवाहों की जरूरत नहीं पड़ती।’’ फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने कहा कि वह ‘‘काफी खुश’’ हैं कि आर्यन खान को जमानत मिल गई है, लेकिन साथ-साथ वह न्यायपालिका से ‘‘निराश’’ भी हैं।

गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘‘मैं काफी खुश हूं कि आर्यन खान को जमानत मिल गई है लेकिन व्यवस्था से निराश भी हूं जिसने एक लड़के को उस काम के लिए 25 से अधिक दिनों तक सलाखों के पीछे रखा, जो उसने किया ही नहीं था। इसे बदलना होगा।’’ अभिनेत्री श्रुति सेठ ने आर्यन खान की जमानत से जुड़ी एक खबर पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘‘सदमे के तीन हफ्ते।’’

अभिनेत्री स्वरा भास्कर, फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा और गायक मिका ने भी खुशी जताई। न्यायमूर्ति सांबरे ने कहा कि वह कल शाम तक विस्तृत आदेश पारित करेंगे। 23 वर्षीय खान की कानूनी टीम शुक्रवार तक उसकी रिहाई के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने का प्रयास करेगी।

वर्तमान में वह मध्य मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। आर्यन खान, मर्चेंट और धमीचा को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

टॅग्स :आर्यन खानस्वरा भाष्करआर माधवनSanjay Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Trailer: 'धुरंधर' के ट्रेलर में दिखा रणवीर, अर्जुन, माधवन, संजय और अक्षय आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर एक खूनी एक्शन-थ्रिलर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?