'बाल-बाल बच गए' अर्जुन कपूर, 'पानीपत' से सामने आया एक्टर का नया लुक

By मेघना वर्मा | Published: July 26, 2019 03:47 PM2019-07-26T15:47:17+5:302019-07-26T15:47:17+5:30

पानीपत में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। फिल्म दिसंबर 6, 2019 में रिलीज होगी। अब देखना होगा लोगों को ये फिल्म कैसी लगती है।

Arjun Kapoor unveils his 'Panipat' look | 'बाल-बाल बच गए' अर्जुन कपूर, 'पानीपत' से सामने आया एक्टर का नया लुक

'बाल-बाल बच गए' अर्जुन कपूर, 'पानीपत' से सामने आया एक्टर का नया लुक

Highlightsअर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में दिखाई दिए थे। रिसेंटली अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा न्यू यॉर्क से वेकेशन मना के लौटे हैं।

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म पानीपत से उनका लुक रिवील कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले से ही अर्जुन कपूर अपने पानीपत के लुक को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। मगर फाइनली अब इसे रिवील कर दिया गया है। 

आशुतोष गावार्कर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अर्जुन कपूर छोटे-छोटे बालों में दिखाई देंगे। रिसेंटली अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और फोटो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी ब्लैक कैप को हटाते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, 'अब इस कैप को हटाने का टाइम आ गया है। 16 नवंबर से 2018 से आज तक, मैंने अपने पानीपत के लुक को मैनेज करने की कोशिश की। सारी कर्टसी जाती है मेरी कैप को।' एक दूसरे वीडियो में अर्जुन कपूर ने लिखा, 'नौ महीने बाद...बाल बाल बच गए।'

कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर पानीपत फिल्म के लिए घुड़सवारी सीख रहे थे। वहीं अर्जुन ने इसकी फोटो शेयर करके लिखा था, नया साल, नई सीख...मैंने पानीपत की शूटिंग की तैयारी कर ली है। हलांकि फिल्म के बारे में अभी कोई चीज रिवील नहीं की गई है। 

पानीपत में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। फिल्म दिसंबर 6, 2019 में रिलीज होगी। अब देखना होगा लोगों को ये फिल्म कैसी लगती है। 

Web Title: Arjun Kapoor unveils his 'Panipat' look

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे