मलाइका से रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर- उम्र के फासले से कोई दिक्कत नहीं,लोगों की सोच बदलना आसान नहीं

By शिवेंद्र राय | Published: August 28, 2022 05:48 PM2022-08-28T17:48:04+5:302022-08-28T17:50:14+5:30

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में बॉयकाट कल्चर पर खुलकर अपनी बात रखी थी। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका से अपने रिश्ते और उम्र में 12 साल के फासले पर खुल पर बात की है।

Arjun Kapoor on relationship with Malaika No problem with age gap | मलाइका से रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर- उम्र के फासले से कोई दिक्कत नहीं,लोगों की सोच बदलना आसान नहीं

मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है

Highlightsउम्र के फासले हमें कोई दिक्कत नहीं है- अर्जुन कपूरहमारे आसपास के लोगों को कोई दिक्कत नहीं है, इतना काफी है- अर्जुन कपूरलोगों की सोच बदलना इतना आसान नहीं है- अर्जुन कपूर

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों लंबे समय से रिश्ते में हैं और कभी अपने रिश्ते को छुपाया नहीं। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद है और इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग दोनों के बीच उम्र के फासले को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच उम्र का बड़ा फासला है। अर्जुन से मलाइका अरोड़ा 12 साल बड़ी हैं। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका से अपने रिश्ते और 12 साल के फासले पर खुल पर बात की है।

बीबीसी हिंदी से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के उम्र के फासले पर कहा,  "अगर मेरे और मलाइका में उम्र का फासला है और हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। हमारे आसपास के लोगों को कोई दिक्कत नहीं है, इतना काफी है। जो लोग बाहर हैं वो सोचते हैं। उनका हम कुछ नहीं कर सकते। सोच बदलना इतना आसान नहीं है। हम प्यार करते हैं अगर हम उदाहरण बनते हैं तो मैं इससे खुश हूं।"

पिता बोनी कपूर साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा,  ऐसा नहीं है कि मैंने कभी उनसे कम प्यार किया है, जितना हो सके उतना उनके साथ रहता था। उस वक्त मैं पढ़ाई करता था और वो काम करते थे तो रोज़ मुलाकात नहीं हो पाती थी। जब बचपन में वो दूर रहने लगे तो मुश्किल था। थोड़ी बातचीत कम होती थी। मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच के संबंधों में कोई रुकावट आई हो। हमारे बीच की दूरियां कम हुई हैं क्योंकि प्रोफेशन अब एक है। अब भी साथ में नहीं रहते लेकिन बातचीत ज्यादा होती है।"

अर्जुन कपूर की मां का देहांत तब ही हो गया था जब अर्जुन ने बॉलीवुड में प्रवेश भी नहीं किया था। इस बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, "मैं उस चीज़ से डील नहीं कर पाया हूं। कुछ अच्छा होता है या कुछ बुरा होता है तो उनकी याद आ जाती है। मैंने काम शुरू ही किया था तब मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा नुकसान हो गया। मेरा सबकुछ खत्म हो गया। जो जरूरी चीज थी वहीं खत्म हो गई तो उसके बाद जो मिला वो कभी पूरा नहीं लगता।"

हाल ही में अर्जुन कपूर ने फिल्मों के बायकॉट कल्चर पर भी खुलकर अपनी बात रखी थी। अर्जुन ने कहा था कि कम से फिल्म के बारे में ये तो देख लीजिए कि सारी चीजें सही तरीके से प्रस्तुत हुई हैं या नहीं। बेवजह बात को तूल देना और नकारात्मकता डालना सही नहीं है। अर्जुन ने कहा था कि आजकल बायकॉट करना एक ट्रेंड सा बन गया है।

Web Title: Arjun Kapoor on relationship with Malaika No problem with age gap

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे