एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं मलाइका-अर्जुन, अगले साल ले सकते हैं फेरे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 28, 2018 11:20 AM2018-10-28T11:20:03+5:302018-10-28T11:20:03+5:30

अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों के साथ की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

arjun kapoor malaika arora to get married next year | एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं मलाइका-अर्जुन, अगले साल ले सकते हैं फेरे

एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं मलाइका-अर्जुन, अगले साल ले सकते हैं फेरे

अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों के साथ की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार के कपल अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएगा।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। इसके लिए मलाइका और अर्जुन कपूर बहुत ही जल्द आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते का ऐलान सभी के सामने करने वाले हैं। इतना ही नहीं दोनों अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

 मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में बेहद खुश हैं। ऐसे में दोनों इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल शादी कर सकते हैं। आपको बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान को साल 2017 में तलाक दे दिया था।  हाल ही में मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन केसाथ की उनकी हाथों हाथ डाले की फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ऐसे में फैंस को इतना तो साफ है कि दोनों एक दूसरे प्यार करते हैं बस ऐलान होना बाकी है।

View this post on Instagram

वहीं, मलाइका इन दिनों शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही शो में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का प्रमोशन करने के लिए परिणीति चोपड़ा के साथ शो में आए थे। इस दौरान भी दोनों की काफी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे। अर्जुन और मलाइका ने साथ में स्टेज पर डांस भी किया था।

Web Title: arjun kapoor malaika arora to get married next year

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे