लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने खुद अनुष्का शर्मा का नाम किया आगे, भंसाली की फिल्म में होगी उनकी एंट्री!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2018 05:32 IST

खबरों की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख और सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकती हैं. अब खबर यह आ रही है कि इसमें अनुष्का शर्मा की भी एंट्री हो सकती है. खबरों की मानें तो सलमान खान ने खुद अनुष्का का नाम आगे किया है.

Open in App

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है, जिसके साथ कई बड़े सितारे काम करने को बेताब रहते हैं. भंसाली की फिल्में अपने आप में खास होती हैं. यही वजह है कि कोई उन्हें ना नहीं कहता. पिछले कुछ दिनों संजय अपनी एक महत्वाकांक्षी फिल्म पर काम कर रहे हैं.

खबरों की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख और सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकती हैं. अब खबर यह आ रही है कि इसमें अनुष्का शर्मा की भी एंट्री हो सकती है. खबरों की मानें तो सलमान खान ने खुद अनुष्का का नाम आगे किया है. वह दीपिका के साथ काम नहीं करना चाहते. क्योंकि अब तक दीपिका किसी न किसी बहाने से उनकी फिल्में ठुकराती रही हैं.

यही वजह है कि सलमान, दीपिका के साथ काम करने को तैयार नहीं हैं. कुछ खबरों में अनुष्का के इस फिल्म को साइन करने की खबरें भी आ रही थीं. अनुष्का के प्रवक्ता ने किया खंडन इस बीच अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि अनुष्का ने भंसाली की अगली फिल्म साइन कर ली है.

प्रवक्ता ने कहा, ''अनुष्का शर्मा, भंसाली के साथ काम करना पसंद करेंगी लेकिन अभी के लिए उन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है कि अनुष्का को अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया ऐसी खबरों से दूर रहें.''

अनुष्का इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो'के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी हैं. आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

 

टॅग्स :अनुष्का शर्मासंजय लीला भंसालीसलमान खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?