तो क्या बेटी के पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, जानिए किसने की है यह भविष्यवाणी
By अमित कुमार | Published: January 8, 2021 03:12 PM2021-01-08T15:12:20+5:302021-01-08T15:14:04+5:30
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही प्रेरेंटस बनने वाले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों के घर बेटी का जन्म होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं। पिछले साल ही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी की खबर आई थी। अब जनवरी में वो अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। विराट और अनुष्का के फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर विराट कोहली के घर बेटी या बेटा को कौन जन्म लेने वाला है। हालांकि, इसका सही जवाब तो कोई नहीं दे सकता।
लेकिन न्यूज वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, बेंगलुरू के एक एस्ट्रोलॉजर ने बताया है कि विराट और अनुष्का की पहली संतान बेटी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, एस्ट्रोलॉजिकल कैलकुलेशन और फेस रीडिंग को आधार मानें तो विराट कोहली बेटी के पिता बनेंगे। भारत और दुनिया भर में ऐसे कई क्रिकेटर्स जिनके घर पहले बेटी ने जन्म लिया था।
भारतीय टीम के भी कई क्रिकेटर की पहली संतान ने बेटी के रूप में जन्म लिया है। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा हो या फिर सौरव गांगुली की बेटी सना। महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा हो या हरभजन सिंह और सुरेश रैना की बेटी। इन सभी क्रिकेटरों की पहली संतान बेटी रही है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की पत्नी रियाना ने 2008 में अपनी पहली बेटी 'एमी चार्लोट' को जन्म दिया था।