लाइव न्यूज़ :

दीपिका को रिप्लेस कर इस फिल्म में नजर आ सकती हैं अनुष्का शर्मा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 26, 2019 08:40 IST

जीरो फिल्म के बाद से अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हैं। अब वह सत्ते पे सत्ता में नजर आ सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेगास्टार 'सत्ते पे सत्ता' कर सकती हैं अनुष्काअमिताभ बच्चन की यादगार फिल्मों में एक 'सत्ते पे सत्ता' को लेकर हाल में खबर आई थी रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में लीड रोल के लिए अनुष्का शर्मा से संपर्क किया गया है.

मेगास्टार 'सत्ते पे सत्ता' कर सकती हैं अनुष्काअमिताभ बच्चन की यादगार फिल्मों में एक 'सत्ते पे सत्ता' को लेकर हाल में खबर आई थी कि इसका रीमेक बनाया जा सकता है. रोहित शेट्टी और फराह खान ने मिलकर इसकी घोषणा की थी. अभी तक इस फिल्म की कास्ट तो फाइनल नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा था कि इसमें ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं.

लेकिन अब ताजा खबर यह आ रही है कि इस फिल्म में अनुष्का शर्मा को कास्ट किया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में लीड रोल के लिए अनुष्का शर्मा से संपर्क किया गया है. हालांकि अभी तक उन्होंने फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है. मेकर्स और अनुष्का के बीच अभी बातचीत ही चल रही है. इस फिल्म के लिए दीपिका के अलावा कटरीना कैफ के नाम पर भी विचार किया जा रहा था.

बता दें कि अमिताभ बच्चन के लीड रोल के लिए ऋतिक रोशन के अलावा अक्षय कुमार और शाहरुख खान के नाम की भी चर्चा चल रही है. अभी किसी को भी फाइनल नहीं किया गया है लेकिन पिछले एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने कहा था कि वह अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं और अगर उन्हें यह रोल मिलता है तो वह इसे खुशी-खुशी करना चाहेंगे.

टॅग्स :अनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन हैं निखिल सोसले?, मिलिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार RCB अधिकारी से, हादसे में 11 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?