लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग पर अनुराग कश्यप ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथों, कहा- तब क्या होगा जब हम...

By मेघना वर्मा | Updated: July 28, 2019 10:14 IST

 हाल ही में अनुराग को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी हैं। अपने ट्विटर पर उन्होंने शेयर किया था कि उन्होंने पीएम मोदी को खत लिखा है। जिसके बाद एक ट्विटर यूजर ने अनुराग को जान से मारने की धमकी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप उन 49 जानी-मानी हस्तियों में हैं जिन्होंने पीएम मोदी को लिंचिंग के खिलाफ खत लिखा है।अनुराग कश्यप हमेशा हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं।

अनुराग कश्यप हमेशा ही अपनी बात को खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं। चुनाव हो या मॉब लिंचिंग अनुराग हर मुद्दे पर अपनी बात कहते हैं। रिसेंटली मॉब लिंचिंग को लेकर लिखे गए खत से सहमती जताने के बाद अनुराग को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। 

अनुराग ने एक बार फिर से मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर अनुराग ने ट्वीट करके लिखा, 'यदि एक पत्र उन्हें इतना प्रभावित कर सकता है कि उन्हें झूठे आख्यानों को खोदकर रखने और सही चीजों के लिए आवाज उठाने वाले हस्ताक्षरकर्ताओं पर लगातार आरोपों को लगाने के लिए एक पूरी ट्रोल सेना की आवश्यकता होती है, तो कल्पना करें कि अगर हम शासन के प्रत्येक स्वयं सेवक पर सवाल उठाने लगे तो क्या होगा?'

बता दें अनुराग कश्यप इससे पहले भी मॉब लिंचिंग पर बातें रखते आए हैं। उनके ट्वीट देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने को लेकर अनुराग अपनी बात रख रहे हैं। 

किस किस ने लिखा लेटर

अदूर गोपालकृष्णन, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप, बिनायक सेन, सौमित्र चटर्जी, अपर्ण सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, श्याम बेनेगल, शुभा मुद्गल, अनुपम रॉय जैसी 49 हस्तियों के हस्ताक्षर से जारी की गई चिट्ठी में एंटी नेशनल और अर्बन नक्सल का टैग लगाने पर भी चिंता जताई गई है। साथ ही कहा गया है कि देश में एक ऐसा माहौल होना चाहिए जहां असहमति को कुचला नहीं जाना चाहिए।

 हाल ही में अनुराग को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी हैं। अपने ट्विटर पर उन्होंने शेयर किया था कि उन्होंने पीएम मोदी को खत लिखा है। जिसके बाद एक ट्विटर यूजर ने अनुराग को जान से मारने की धमकी दी है। उसने हाल में अपनी रायफल और शॉटगन की सफाई की है और वह अनुराग से आमने-सामने मिलने का इंतजार कर रहा है।

इसके बाद अनुराग ने इस बात की गुहार मुंबई पुलिस से लगाई है। अनुराग ने इस मामले ने मुंबई पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज करवाई है। इस पर मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि साइबर पुलिस स्टेशन इस पर इस अकाउंट की डीटेल्स भेजी जा चुकी हैं। आपसे निवेदन है कि आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ एक शिकायक दर्ज कराए ताकि इस पर कानूनी कार्यवाही की जा सके।

टॅग्स :अनुराग कश्यपनरेंद्र मोदीमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस