महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से भावुक हुए फिल्मी पिता अनुपम खेर, कहा- आप हमेशा हमारे दिलों पर करेंगे राज

By मनाली रस्तोगी | Published: August 16, 2020 10:38 AM2020-08-16T10:38:20+5:302020-08-16T10:38:20+5:30

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से संन्यास ले लिया है। ऐसे में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

Anupam Kher becomes emotional after Mahendra Singh Dhoni's retirement | महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से भावुक हुए फिल्मी पिता अनुपम खेर, कहा- आप हमेशा हमारे दिलों पर करेंगे राज

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से भावुक हुए फिल्मी पिता अनुपम खेर, कहा- आप हमेशा हमारे दिलों पर करेंगे राज

Highlightsधोनी के रिटायर होने से फैंस के साथ कई सेलेब्स भी काफी निराश हैं।धोनी के रिटायरमेंट के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा दिया। इसके साथ पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, धोनी के रिटायर होने से फैंस के साथ कई सेलेब्स भी काफी निराश हैं। वहीं, धोनी के रिटायरमेंट के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया है। 

इस बीच बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत के पिता का रोल निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने धोनी के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने धोनी और उनके पिता के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे महेंद्र सिंह धोनी जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, जिंदगी के कई इम्तिहान अभी बाकी है, अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीं हमने, अभी तो सारा आसमान बाकी है!!! हम भले ही आपको खेल के मैदान में मिस करें! लेकिन हमारे दिलों पर आप हमेशा राज करेंगे, जीते रहो, आपका फिल्मी पिता।'

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम तक ले जाने की कला के साथ खुद को महानतम क्रिकेटरों की जमात में शामिल कर लिया था। धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।' धोनी ने भारत के लिये आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था। विकेटों के बीच बेहतरीन दौड़ के लिये मशहूर धोनी उस तनावपूर्ण मैच में 50 रन बनाकर रनआउट हो गए थे।

Web Title: Anupam Kher becomes emotional after Mahendra Singh Dhoni's retirement

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे