लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से बचने के लिए अनुपम खेर ने बताया ये आसान तरीका, देखें वीडियो

By अमित कुमार | Updated: March 4, 2020 14:13 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो के जरिए इस वायरस से बचने के कुछ उपाय लोगों को सुझाए हैं। अनुपम खेर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखे जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में 90,000 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं और 3, 100 लोगों की मौत हो चुकी है।कोरोना वायरस के कुछ मरीज भारत में पाए गए हैं, इसके बाद से पूरे देश के लोगों में इस खतरनाक वायरस को लेकर चिंता का माहौल है।

दुनिया के कम से कम 70 देशों को अपनी चपेट में ले चुके खतरनाक कोरोना वायरस ने लोगों के दिलों  में दहशत फैला रखी है। कोरोना वायरस के कुछ मरीज भारत में पाए गए हैं, इसके बाद से पूरे देश के लोगों में इस खतरनाक वायरस को लेकर चिंता का माहौल है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो के जरिए इस वायरस से बचने के कुछ उपाय लोगों को सुझाए हैं। अनुपम खेर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहे हैं। 

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, 'इन दिनों अगर आप किसी से मिले तो हाथ मिलाने की जगह एक-दूसरे को नमस्ते कीजिए। वायरस के इंफेक्शन से बचने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। इससे वायरस के फैलने का खतरा कम हो सकता है। हाथ जोड़कर मिलने में कोई बुराई भी नहीं है क्योंकि ये हमारी प्राचीन सभ्यता है। हम लोग अपनी इस सभ्यता को पालन कर खुद को बचा सकते हैं।'

दुनिया भर में 90,000 लोग इस वायरस से पीड़ित

बता दें कि दुनिया भर में 90,000 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं और 3, 100 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन और मोरक्को में एक-एक मामले सामने आने के बाद दुनिया भर में कम से कम 70 देश इससे प्रभावित हैं। चीन में मंगलवार को नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई और सिर्फ 125 नए मामले ही सामने आए। पूरी दुनिया में चीन अब तक इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां 80,000 लोग संक्रमित हैं। 

Of late I am being told by lots of people to keep washing hands to prevent any kind of infection. I do that in any case. But also want to suggest the age old Indian way of greeting people called #Namaste. It is hygienic, friendly & centres your energies. Try it. 🙏🙏 #caronaviruspic.twitter.com/ix7e6S8Abp— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 3, 2020

Coronavirus से 95 फीसदी मौत अकेले चीन में

वहीं पूरी दुनिया में इस वायरस से जितने लोगों की मौत हुई है, उनमें से 95 फीसदी मौत अकेले चीन में हुई है। जबकि इटली में संक्रमित लोगों की संख्या 2,036 पहुंच गई है और अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इससे पीड़ित लोगों की संख्या 100 तक पहुंच चुकी है और अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच