लाइव न्यूज़ :

लंदन से लौटते ही भजन गायक अनूप जलोटा को ले जाएगा आइयोलेशन में, ट्वीट कर लिखा-खौफ में हूं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2020 15:19 IST

अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि वह खौफ में हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है।भारत में भी अब इसका कहर देखने को मिल रहा है।

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। भारत में भी अब इसका कहर देखने को मिल रहा है। इस वायरस के चपेट में आकर अब तक भारत में 3 लोगों की जान भी चली गई है।  वहीं, कोरोना वायरस के कारण राजघाट, कुतुब मीनार और लालकिला को 31मार्च तक बंद कर दिया गया है। राजधानी में पॉजिटिव कोरोना वायरस के कुल 8 मामले सामने आए हैं। ऐसे में भजन गायक अनूप जलोटा ने ऐसा ट्वीट किया है जो छा गया है।

अनूप जलोटा ने कोरोना वायरस को लेकर ट्वीट किया है। गायक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्वीट के जरिए अनूप ने बताया है कि उनको इस समय मेडिकल टीम की देखभाल में रखा गया है। उनका ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

अनूप ने ट्वीट के जरिए बताया है कि वह हाल ही में लंदन से लौटे हैं। सिंगर ने ट्वीट करके लिखा है कि मैं बीएमसी द्वारा 60 से ज्यादा उम्र के यात्रियों को दिए जा रहे मेडिकल केयर से खौफ में हूं। जैसे ही मैंने लंदन से मुबंई लैंड किया, वैसे ही मुझे होटल मिराज ले जाया गया। मेरी जांच के लिए डॉक्टर्स की एक टीम को भेजी गई। मैं यहां पर लैंड हुए उन यात्रियों से यह अपील करता हूं कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सहयोग करें। अनूप जलोटा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। भारत में कोराना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 129 हो गई है। जबकि 3 की मृत्यु भी हो चुकी है। वहीं 13 लोगों के ठीक होने की बात भी कही जा रही है।

टॅग्स :अनूप जलोटाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?