लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के हाउडी मोदी शो पर डायरेक्टर ने ली चुटकी, कहा- इंसान सर्कस का शौकीन है

By मेघना वर्मा | Updated: September 23, 2019 18:10 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इस पर तंज कसा है। अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुभव सिन्हा ने अपने ऑफिशियल अकाउंटर पर एक ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुभव सिन्हा ने हाल ही में आर्टिकल 15 फिल्म बनाई थी।अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिवर रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाउडी मोदी कार्यक्रम की खूब चर्चा हो रही है। अमेरिका जैसे देश में प्रधानमंत्री के इस शो ने सोशल मीडिया पर भी खूब वाहवाही बटोरी है। खचाकच भरे स्टेडियम में मौजूद करीब साठ हजार लोगों की भीड़ मोदी के भाषण सुनकर तालियों पर तालियां पीटती नजर आ रही थी। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और मोदी सरकार की खूब तारीफ भी की। साथ ही भारत और अमेरिका को अच्छा दोस्त बताया है। इस शो में मोदी ने विकास का नारा दिया और आतंकवाद पर करार प्रहार किया। ऐसे में अब दोनों नेताओं की हर कोई तारीफ कर रहा है। मगर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस शो की ओर निशाना साध रहे हैं।

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इस पर तंज कसा है। अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुभव सिन्हा ने अपने ऑफिशियल अकाउंटर पर एक ट्वीट किया है। ट्वीट करके अनभुव सिन्हा ने लिखा, 'इंसान सर्कस का बेहद शौक़ीन होता है। उसे लगता है कि वो स्वयं उतनी ऊंचाइयों से कूद रहा है, आग के गोलों से निकल रहा है। शो के बाद फिर रिक्शॉ ढूंढ के घर पहुंचने की जद्दोजहद और फिर रोटी दाल और फिर कटी हुई बिजली में आधी अधूरी नींद और फिर सुबह दफ़्तर। पर सर्कस होता बड़ा मज़ेदार है।'

अनुभव सिन्हा ने इस पोस्ट में ना तो किसी का नाम लिया। ना किसी तरह का जिक्र किया मगर कमेंट में लोग लगातार इस चीज को हाउडी मोदी के कार्यक्रम से जोड़ रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं जो अनुभव के इस ट्वीट के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके इस ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं।

बता दें अनुभव सिन्हा ने रिसेंटली फिल्म आर्टिकल 15 को डायरेक्टर किया है। जिसमें आयुष्मान खुराना की एक्टिंग के साथ फिल्म को काफी पसंद किया गया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?